Shani Ast 2025: मंगल के साल 2025 में शनि गोचर करने वाले हैं। करीब ढाई साल बाद राशि परिवर्तन करेंगे। न्यायाधीश और कर्मफल दाता शनि के राशि परिवर्तन के साथ सभी राशियों पर अच्छा व बुरा प्रभाव पड़ सकता है। किसी भी राशि में फिर से प्रवेश के लिए शनि ग्रह को करीब 30 साल का समय लगता है। 29 मार्च, शनिवार को कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में शनि प्रवेश करेंगे। हालांकि, इससे पहले कुंभ राशि में अस्त अवस्था में रहेंगे। 28 फरवरी, शुक्रवार को शाम 07 बजकर 01 मिनट पर कुंभ राशि में शनि अस्त होंगे। ऐसे में 12 राशियों पर अलग-अलग तरह से प्रभाव पड़ेगा जिनमें से 3 राशियों के लोगों के लिए शनि अस्त के बाद समस्याएं बढ़ सकती हैं। आइए जानते हैं वो राशियां कौन सी हैं?
मेष राशि (Aries)
कुंभ राशि में शनि का अस्त होना मेष राशि के लिए थोड़ा कठिनाइयों भरा रहेगा। कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। करियर में रुकावट और सफलता हासिल करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। पैसे बिना वजह खर्च हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है जिससे मानसिक तौर पर तनाव रहेगा। रिश्ते में तनाव बना रहेगा। ट्रस्ट की समस्या रहेगी। बिना वजह के झगड़े हो सकते हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी समय थोड़ा मुश्किलों भरा रहेगा। काम बनता-बनता रुक सकता है। जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। बिना वजह कहीं जाने का प्लान बन सकता है जो खर्च भी बढ़ा सकता है। लंबी और दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापारियों को थोड़ा संभलकर रहना होगा और बातचीत के दौरान ध्यान रखना होगा। अच्छा खासा सौदा भी बिगड़ सकता है। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है।
ये भी पढ़ें- Falgun Amavasya 2025: फाल्गुन अमावस्या पर 3 राशियों की चमकेगी किस्मत! गुरु की राशि में बुध गोचर
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए जरूरी है कि वो कुछ समय के लिए संभलकर रहें। कुंभ राशि में शनि का अस्त होना पैसों से जुड़ी समस्याएं खड़ी कर सकता है। घर और परिवार में बिना वजह के झगड़े हो सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए काम बढ़ सकता है। नौकरी बदलने का भी मन में ख्याल आ सकता है। मुनाफे न होने की बजाए नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। नए व्यापार को शुरू करने का न सोचें। सेहत का खास ध्यान रखें। बिना वजह का तनाव न लें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- Shani Gochar: 12 राशियों के लिए शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या कब ज्यादा खतरनाक?
संबंधित खबरें
लाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
5 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
1 day agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
6 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines