Falgun Amavasya 2025: फाल्गुन अमावस्या पर 3 राशियों की चमकेगी किस्मत! गुरु की राशि में बुध गोचर

Falgun Amavasya 2025: फाल्गुन अमावस्या के दिन 12 राशियों में से किन 3 राशियों की किस्मत चमकने वाली है? आइए विस्तार से जानते हैं।

Falgun Amavasya 2025 Luck of 3 zodiac signs will shine on Falgun Amavasya Mercury transit in Jupiter zodiac sign

मीन राशि में बुध गोचर

Falgun Amavasya 2025: हिन्दू पंचांग के अनुसार हर साल फाल्गुन महीने की अमावस्या तिथि पर फाल्गुन अमावस्या का दिन होता है। इस बार 27 फरवरी, गुरुवार को फाल्गुन अमावस्या है। ये दिन पितरों को समर्पित होता है। स्नान, दान, पितरों को तर्पण और पिंडदान करना फलदायी माना जाता है। 27 फरवरी को बुध ग्रह भी राशि परिवर्तन करने वाले हैं जिस वजह से फाल्गुन अमावस्या के दिन 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है। आइए बुध गोचर का समय और खुशकिस्मत राशियों के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन

बुध गोचर 2025

द्रिक पंचांग के अनुसार गुरु की राशि मीन में बुध प्रवेश करेंगे। 27 फरवरी, गुरुवार को रात 11 बजकर 46 मिनट पर मीन राशि में बुध गोचर करेंगे। ऐसे में किन 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है? आइए जानते हैं।

विज्ञापन

मेष राशि

फाल्गुन अमावस्या के दिन मीन राशि में बुध गोचर कर रहे हैं और ये मेष राशि के लिए लाभदायक रहेगा। धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। रुके कार्यों को पूरा करने का विचार करेंगे और सफलता भी प्राप्त कर सकेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है। नौकरी करते हैं तो धैर्य से काम लें। किसी तरह का गुस्सा या वाद-विवाद में पड़ना तनाव बढ़ा सकता है। लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए मीन राशि में बुध गोचर फलदायी रहेगा। रूठे हुए आपसे दोस्ती करने आ सकेंगे। वाद-विवाद से दूर रहेंगे। मन अधिक प्रसन्न रहेगा। रिश्तेदारों का साथ मिल सकेगा। परिवार के लोगों के साथ घूमने की योजना बना सकते हैं। व्यापार को बढ़ाने की योजनाएं लाभदायक रहेंगी। धन वृद्धि के योग बनेंगे, जो आर्थिक स्थिति को सुधारने में मददगार साबित हो सकेगा।

विज्ञापन

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। प्यार के मामले में सफलता हासिल हो सकेगी। रिश्तेदारों के साथ संबंध सुधरेंगे। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। व्यापार करने का विचार कर रहे हैं तो समय सही है बस जल्दबाजी में गलत फैसला न लें। पार्टनर की बात जरूर मानें। बुध की कृपा से नौकरी में तरक्की और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकेगी।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ