Shani Amavasya: 29 मार्च से 5 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू, शनि अमावस्या पर बन रहा है सूर्य ग्रहण का संयोग!

Shani Amavasya 2025: 29 मार्च, शनिवार को शनि अमावस्या है। इस दिन शनि गोचर और सूर्य ग्रहण का दुर्लभ संयोग बन रहा है, आइए जानते हैं ये दिन किन 5 राशियों के लिए फायदेमंद रहेगा?

Shani Amavasya Golden time for 5 zodiac signs begins from March 29 a solar eclipse is forming on Shani Amavasya

शनि अमावस्या

विज्ञापन

Shani Amavasya 2025: हिन्दू धर्म शास्त्र में अमावस्या तिथि बहुत महत्वपूर्ण है। इस तिथि पर कुछ उपाय करने से व्यक्ति को कई कष्टों से मुक्ति मिल सकती है। पितरों को प्रसन्न करने के लिए भी अमावस्या तिथि को बहुत खास माना जाता है। चैत्र माह की अमावस्या तिथि 29 मार्च, शनिवार को है जिसे शनि अमावस्या कहा जाता है। इस दिन शिव जी और शनिदेव की खासतौर पर पूजा अर्चना की जाती है। शनि दोष से मुक्ति के लिए व्यक्ति खास उपायों को अपना सकते हैं। शनि अमावस्या का दिन बहुत खास रहने वाला है क्योंकि करीब ढाई साल बाद शनि ग्रह द्वारा राशि परिवर्तन किया जाएगा और सूर्य ग्रहण भी 29 मार्च को ही है।

शनि अमावस्या के दिन सूर्यग्रहण का दुर्लभ संयोग बना रहा है और शनि गोचर भी है जिस से 12 राशियों पर अलग-अलग तरह का प्रभाव पड़ेगा। ऐसे में 12 राशियों में से 5 राशियों के जातकों पर शनि देव की शुभ दृष्टि पड़ने वाली है? आइए जानते हैं कि वो खुशकिस्मत राशियां कौन सी हैं?

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि के जातकों का गोल्डन टाइम शुरू होने वाला है। शनि की खास कृपा आप पर हो सकती है। घर में खुशी का महौल रहेगा। सुख-शांति बनी रहेगी। शिव रुद्राभिषेक करना आपके लिए फलदायी रहेगा। धन वृद्धि के योग बनेंगे। खुद पर भरोसा रखना फलदायक साबित हो सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों का भी अच्छा समय शुरू होने वाला है। किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। कारोबार में उन्नति और नौकरी में प्रमोशन का योग बन सकता है। जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा। आपसी प्यार बढ़ेगा। घर में शांति का माहौल रहेगा। महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना अत्यंत फलदायी हो सकता है। शनिदेव की खास कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। शनिदेव की कृपा पाने के लिए आप शनिवार को काली चीजों का दान कर सकते हैं। साबुत उड़द का दान आपके लिए शुभ रहेगा। व्यापार को बढ़ाने का सोचेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए शनि का राशि परिवर्तन लाभकारी रहेगा। शनि देव की आप पर खास कृपा हो सकती है। शनि अमावस्या का दिन उत्तम साबित हो सकता है। चींटियों को चीनी या आटा खिलाना शुभ रहेगा। जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मुक्ति मिल सकेगी।

विज्ञापन

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों के लिए शनि अमावस्या का दिन लाभकारी रहेगा। जिस कार्य को करने का सोच रहे हैं वो पूरा होगा। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन की बात चल सकती है। पदन्नोती का खास योग बनेगा। धन वृद्धि का योग भी बन रहा है। सहयोगियों का साथ मिलेगा। नीलम रत्न धारण करना आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ