Shani Gochar 2025: शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से 3 राशियों को मिलेगी राहत! शुरू होगा गोल्डन टाइम!

Shani Gochar 2025: शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से 3 राशि के लोगों को राहत मिल सकती है। जल्द ही कुछ राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है।

Shani Gochar 2025 3 zodiac signs will get relief from Sadesati and Dhaiyya Golden time will begin

शनि गोचर 2025

Shani Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार करीब ढाई साल तक एक राशि में शनि ग्रह विराजमान रहते हैं। इसके बाद राशि परिवर्तन करते हैं। एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश के साथ 12 राशियों पर अलग-अलग तरह का प्रभाव भी डालते हैं। 29 मार्च, शनिवार को कर्मफल दाता शनि खुद की राशि से निकलकर गुरु की राशि में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही 12 राशियों में से कुछ राशियों पर साढ़ेसाती शुरू होगी तो कुछ से साढ़ेसाती खत्म और कुछ से साढ़ेसाती का असर कम हो सकता है। शनि गोचर के साथ ढैय्या भी राशि से समाप्त हो जाएगा तो कुछ पर शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन

किसे मिलेगी शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या राहत!

29 मार्च से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से किन राशियों को राहत मिलेगी और किन राशियों के लिए अच्छे दिनों की शुरुआत हो सकती है? आज हम आपको इसके बारे में ही बताने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए शनि गोचर लाभकारी रहेगा। शनि की ढैय्या खत्म हो जाएगी। जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। व्यापार में लाभ हो सकता है। संबंध में सुधार होगा। काफी समय चल रही सभी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। सेहत पहले से बेहतर रहेगी। रुके कार्य पूरे होंगे। निवेश करने पर मुनाफा हो सकता है। शनि की आप पर खास कृपा हो सकती है। धन वृद्धि के योग बनेंगे।

उपाय- शनिवार को शाम के समय लोहे के पात्र से जल पीपल के पेड़ पर अर्पित करें।

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए शनि गोचर भाग्यशाली साबित होगा। 29 मार्च, शनिवार को कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश के साथ शनि की साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी। इस राशि के लोगों की जिंदगी में कई अच्छे बदलाव हो सकते हैं। करीब 3 सालों से मकर राशि के लोगों को मुश्किल और परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन मीन राशि में प्रवेश के साथ शनिदेव की कृपा होनी शुरू हो जाएगी। पारिवारिक सुख में आ रही कमी दूर होगी। जातकों के लिए आने वाला समय लाभकारी रहेगी। व्यापार से लेकर नौकरी करने वाले सभी लोगों को सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकेंगे।

उपाय- हनुमान जी को चोला चढ़ाएं।

विज्ञापन

कुंभ राशि

कुंभ राशि के स्वामी शनि हैं और 29 मार्च को अंतिम चरण की शुरुआत होने वाली है। इस राशि शनि का साढ़ेसाती खत्म नहीं हो रही लेकिन इसका असर काफी कम हो सकता है। कारोबार में तरक्की मिलेगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। मन प्रसन्न रहेगा। व्यापारियों के लिए समय अच्छा रहेगा। प्रमोशन के योग बनेंगे जिससे मन अधिक प्रसन्न रहेगा। परिवार के लोगों के साथ संबंध में सुधार हो सकता है।

उपाय- शनिवार को घोड़े की नाल की अंगूठी दाहिने हाथ की मध्यमा उंगली में पहन लें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।  

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ