हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Shadashtak Yog 2026: मंगल-गुरु का महासंयोग, षडाष्टक योग से इन राशियों पर बरसेगा धन, शुरू होगा सुनहरा समय

Shadashtak Yog 2026: ग्रह स्थिति के संयोग से कई शुभ संयोग बनते हैं जिसके प्रभाव से राशियों के जातकों को लाभ मिलता है. फरवरी में मंगल और गुरु ग्रह षडाष्टक योग का निर्माण करेंगे इससे कई राशियों को धनलाभ मिलेगा. इन राशियों को लिए अच्छे समय के शुरुआत होगी.

विज्ञापन
Photo Credit - Social Media

Shadashtak Yog 2026: जब दो ग्रहों के बीच छठे या आठवें भाव का संबंध होता है तो इससे 150 डिग्री का कोण बनता है. दो ग्रहों के एक-दूसरे के 150 डिग्री पर होने से षडाष्टक योग का निर्माण होता है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, इस षडाष्टक योग के बनने से राशियों के जातकों पर प्रभाव पड़ता है. इस योग से कई बार राशियों को परेशानी होती है तो कई बार षडाष्टक योग के प्रभाव से राशियों को लाभ मिलता है.

षडाष्टक योग 2026

ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, यह षडाष्टक योग 13 फरवरी 2026, दिन शुक्रवार को बन रहा है. यह योग मंगल और देवगुरु बृहस्पति के बीच बनेगा. दोनों ग्रह एक-दूसरे पर 150 डिग्री पर होंगे. यह शुभ योग 13 फरवरी 2026 शुक्रवार को सुबह 6 बजकर 41 मिनट पर बनेगा. इस योग के प्रभाव से 5 राशियों को लाभ होगा. इसके प्रभाव से धनलाभ के योग बनेंगे और अच्छे समय की शुरुआत होगी.

मेष राशि

विज्ञापन

मंगल के गुरु के साथ षडाष्टक योग बनाने से मेष राशि वालों को लाभ होगा. मेष राशि के लोगों को करियर में अचानक से लाभ मिलेगा और आपके अटके हुए काम पूरे होंगे. आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.

ये भी पढ़ें – Magh Purnima 2026 Rashifal: माघ पूर्णिमा पर बन रहे हैं शुभ संयोग, धन संपदा से परिपूर्ण रहेंगे 4 राशि वाले

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. निवेश से लाभ मिलेगा. आप नया काम शुरू करने का सोच रहे हैं तो इसके लिए समय शुभ है. आपको इससे लाभ मिलेगा.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. आप कार्य को पूरा करेंगे और इससे आपकी तारीफ होगी. आपको पुराने कर्ज से राहत मिल सकती है. सेहत के लिहाज से समय अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि के लोगों को मंगल और गुरु के षडाष्टक योग बनने से लाभ होगा. आपके लिए अच्छे समय की शुरुआत होगी. शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. धनलाभ होगा. घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी.

विज्ञापन

कुंभ राशि

मंगल-गुरु का यह षडाष्टक योग कुंभ राशि के लिए नए अवसर लेकर आएगा. धनलाभ के योग बनेंगे और नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Vastu Tips: गेट पर लगी नेमप्लेट से प्रभावित होती है परिवार की तरक्की, जानें सही दिशा, डिजाइन और रंग

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola