क्या आप भी हर छोटी बात को बार-बार सोचते रहते हैं और लगातार सोचते ही रहते हैं? क्या किसी फैसले पर पहुंचने में घंटों या दिनों लग जाते हैं? क्या आपकी चिंता और बेचैनी आपको चैन से सोने नहीं देती? अगर हां, तो आप ‘ओवरथिंकिंग’ के शिकार हैं। ये आदत आपकी मानसिक शांति और जीवन की गुणवत्ता दोनों को नुकसान पहुंचा सकती है।
लेकिन घबराइए नहीं, क्योंकि प्राचीन भारत की विद्या रत्नशास्त्र के अनुसार, कुछ खास रत्नों को धारण करने से नकारात्मक विचारों पर नियंत्रण पाया जा सकता है और मन को गहराई से शांति मिलती है। आइए जानते हैं ऐसे ही 7 चमत्कारी रत्नों के बारे में, जो ‘ओवरथिंकिंग’ को रोकने में मदद करते हैं।
मोती (Pearl)
मोती को चंद्रमा से जुड़ा रत्न माना जाता है, जो मन, भावनाओं और विचारों का स्वामी है। सफेद मोती मन को शांत करता है, चिड़चिड़ापन कम करता है और गुस्से पर नियंत्रण देता है। अगर आप भावनात्मक रूप से जल्दी असंतुलित हो जाते हैं, तो मोती आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। इसे चांदी की अंगूठी में कनिष्ठिका (छोटी उंगली) में सोमवार के दिन पहना जाता है।
ये भी पढ़ें: गजब के इंटेलिजेंट होते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, लेकिन लव के मामले में हैं थोड़े अनलकी
मूनस्टोन (Moonstone)
मूनस्टोन पारदर्शी सफेद रंग का होता है, जिसमें नीली या दूधिया चमक होती है। यह आंतरिक उथल-पुथल को शांत करता है और भावनाओं को बैलेंस करता है। मूनस्टोन पहनने से आत्म-विश्वास बढ़ता है और निर्णय लेने में स्पष्टता आती है। यह खासतौर पर उन लोगों के लिए मददगार है, जिन्हें हर फैसले को लेकर बहुत उलझन होती है।
लेपिडोलाइट (Lepidolite)
हल्के बैंगनी रंग का यह रत्न ‘एंटी-स्ट्रेस स्टोन’ के नाम से भी जाना जाता है। इसमें लिथियम नामक मिनरल पाया जाता है, जो दवाओं में भी मानसिक रोगों के इलाज के लिए प्रयोग किया जाता है। लेपिडोलाइट मानसिक तनाव, चिंता, डर और ओवरथिंकिंग को काफी हद तक कम करता है।
ब्लू लेस अगेट (Blue Lace Agate)
यह नीले और सफेद रंग की पट्टियों वाला बेहद खूबसूरत रत्न है। यह मन की उथल-पुथल को शांत करता है और विचारों को व्यवस्थित करने में मदद करता है। खास बात यह है कि यह संचार से जुड़ा हुआ रत्न है, इसलिए जिन लोगों को अपने विचार ठीक से व्यक्त नहीं करने की वजह से तनाव होता है, उनके लिए यह बहुत लाभदायक है।
एमैथिस्ट (Amethyst)
अमैथिस्ट बैंगनी रंग का रत्न है, जो क्राउन चक्र से जुड़ा होता है। यह मेडिटेशन में बहुत उपयोगी माना जाता है और नींद को बेहतर बनाता है। अमैथिस्ट पहनने से मन में शांति आती है और नकारात्मक विचार धीरे-धीरे दूर होने लगते हैं। यह रत्न ओवरथिंकिंग की वजह से होने वाली नींद की समस्याओं में भी फायदेमंद है।
हाउलाइट (Howlite)
यह सफेद रंग का रत्न होता है, जिसमें ग्रे लाइनें होती हैं। हाउलाइट गुस्से को शांत करने और मन की स्थिरता लाने के लिए जाना जाता है। अगर आपकी सोच बहुत भटकती है और ध्यान केंद्रित करने में दिक्कत होती है, तो यह रत्न आपकी मदद कर सकता है।
लैब्राडोराइट (Labradorite)
यह रत्न दिखने में बेहद आकर्षक होता है, जिसमें नीली, हरी और सुनहरी चमक होती है। लैब्राडोराइट न सिर्फ आपकी मानसिक शक्ति को बढ़ाता है, बल्कि यह आपको नकारात्मक ऊर्जा और अनावश्यक विचारों से भी बचाता है। यह रत्न उन लोगों के लिए खासतौर पर लाभकारी है, जो आत्म-जागरूकता बढ़ाना चाहते हैं।
ऐसे करें सही रत्न का चुनाव
हर व्यक्ति की मानसिक स्थिति, जीवनशैली और राशि अलग होती है, इसलिए यहां बताए गए किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। वे आपको सही और उचित रत्न का चुनाव कर देने में सक्षम होते हैं। साथ ही, रत्न को शुद्ध करके, सही धातु में, उचित दिन और समय पर पहनना आवश्यक होता है, तभी उसका पूर्ण लाभ मिलता है।
ये भी पढ़ें: घर के मुख्य द्वार की ये 8 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, रुक सकती है घर की बरकत; जानें आसान उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
16 hrs agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
5 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
6 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines