Vrishchik Rashi Arthik Varshik Rashifal Prediction 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में एक या दो नहीं, कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है, जिसमें पहला स्थान मेष राशि, दूसरा स्थान वृषभ राशि, तीसरा स्थान मिथुन राशि, चौथा स्थान कर्क राशि, पांचवां स्थान सिंह राशि, छठा स्थान कन्या राशि, सातवां स्थान तुला राशि और आठवां स्थान वृश्चिक राशि को प्राप्त है. ग्रहों के सेनापति ‘मंगल’ को वृश्चिक राशि का स्वामी माना जाता है, जो कि साहस, भूमि, रक्त, युद्ध, ऊर्जा और शौर्य का प्रतिनिधित्व करते हैं.
द्रिक पंचांग के मुताबिक, वर्ष 2026 में मंगल ग्रह कई बार वृश्चिक राशि वालों को परेशानियों से बचाएंगे. इसके अलावा कुछ अन्य ग्रहों के साथ से आर्थिक लाभ होने की भी संभावना है. चलिए जानते हैं 2026 के वृश्चिक राशि के आर्थिक राशिफल के बारे में.
व्यापार-
वृश्चिक राशि वालों का व्यापार साल 2026 में ठीक-ठाक चलेगा. यदि आपने सोच-समझकर और अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन में व्यापार से जुड़े फैसले लिए तो लाभ होना पक्का है. हालांकि, साल के आखिरी 4 महीनों में आपको पैसों के लिए तरसना पड़ सकता है. इसलिए साल की शुरुआत से ही बचत पर ध्यान दें.
नौकरी-
नौकरीपेशा जातकों के लिए साल 2026 मिलाजुला रहेगा. साल की शुरुआत में आपका ध्यान लक्ष्य से हट सकता है, जिस कारण लंबे समय तक परेशानी होगी. हालांकि, वर्ष खत्म होने से पहले आप अपने टारगेट को अचीव कर लेंगे. नौकरी बदलने या जॉब छोड़कर खुद का काम करने के लिए जून से नवंबर तक का समय अच्छा है.
निवेश-
साल 2026 में वृश्चिक राशि वालों को निवेश से तुरंत लाभ नहीं होगा, बल्कि लंबा इंतजार करना होगा. हालांकि, कई वर्ष पहले किए गए निवेश से आपको 2026 में अच्छा-खासा फायदा हो सकता है. वाहन या संपत्ति खरीदने के लिए जुलाई से लेकर दिसंबर तक का समय अच्छा रहेगा. उम्मीद है कि साल की शुरुआत में आप गोल्ड में निवेश करने की योजना बनाएंगे.
सावधानी-
ग्रहों की अनुकूलता के कारण साल 2026 में आप किसी बड़ी परेशानी में नहीं फंसेंगे, लेकिन जितना संभलकर फैसले लेंगे उतना अच्छा रहेगा. खासकर, कारोबार से जुड़े फैसले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेने के बाद ही करें. इसके अलावा बिना पढ़े या जल्दबाजी में संपत्ति से जुड़े किसी पेपर पर साइन न करें.
ये भी पढ़ें- Aries Arthik Yearly Horoscope 2026: नए साल में मेष राशि वालों को लाभ होगा या रहेगी पैसों की कमी? जानें आर्थिक राशिफल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
7 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
13 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines