Virgo Arthik Horoscope 2026: नए साल में कन्या राशि वालों को निवेश से नुकसान होगा या बढ़ेगी आमदनी? पढ़ें वार्षिक राशिफल

Virgo Arthik Rashifal 2026 Prediction: साल 2026 में ग्रहों के राजकुमार ‘बुध’ की राशि कन्या वालों को आर्थिक लाभ होगा. हालांकि, कुछ समय तक पैसों की कमी का भी सामना करना पड़ेगा. चलिए आर्थिक राशिफल के जरिए जानते हैं कि कन्या राशि वालों के लिए वर्ष 2026 नौकरी, व्यापार, बचत, निवेश और संपत्ति आदि के लिहाज से कैसा रहने वाला है.

Virgo Arthik Horoscope 2026

Photo Credit- News24GFX

Kanya Rashi Arthik Varshik Rashifal Prediction 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का उल्लेख मिलता है, जिसमें पहला स्थान मेष राशि, दूसरा स्थान वृषभ राशि, तीसरा स्थान मिथुन राशि, चौथा स्थान कर्क राशि, पांचवां स्थान सिंह राशि और छठा स्थान कन्या राशि को प्राप्त है. ग्रहों के राजकुमार ‘बुध’ को कन्या राशि का स्वामी माना जाता है, जो कि बुद्धि, तर्क, वाणी, संचार और संवाद का प्रतिनिधित्व करते हैं.

विज्ञापन

पंचांग के मुताबिक, नए साल 2026 में अधिकतर बुध गोचर का शुभ प्रभाव कन्या राशि वालों के जीवन पर पड़ेगा, लेकिन इस वर्ष कुछ ग्रह मुश्किलें भी बढ़ाएंगे. चलिए जानते हैं कन्या राशि वालों के 2026 के आर्थिक राशिफल के बारे में.

विज्ञापन

व्यापार-

व्यापारियों के लिए साल 2026 औसत रहने वाला है. यदि आप सोच-समझकर नए सौदे करेंगे तो आर्थिक लाभ जरूर होगा. हालांकि, साल 2026 के आखिरी महीनों में उन लोगों को व्यापार में ज्यादा लाभ होगा, जो साझेदारी में काम कर रहे हैं. नया बिजनेस शुरू करने के लिए साल के शुरुआती 5 माह बहुत खास हैं. विदेशी व्यापारियों के लिए भी ये वर्ष अनुकूल रहने वाला है.

नौकरी-

ग्रहों की विशेष कृपा से नौकरीपेशा जातकों को समय-समय पर किसी न किसी जगह से लाभ होता रहेगा. यदि आप जॉब बदलने की सोच रहे हैं तो उसके लिए जून से नवंबर 2026 तक का समय अनुकूल है. हालांकि, इस साल आपको प्रमोशन की खुशखबरी नहीं मिलेगी, इसलिए किसी भी तरह की उम्मीद न रखें.

विज्ञापन

निवेश-

वर्ष 2026 में कन्या राशि वालों के लिए निवेश करना अच्छा रहेगा. खासकर, जमीन खरीदना आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा. संभावना है कि साल के आखिरी महीनों में आप अपनी ड्रीम कार खरीद लेंगे. इसके अलावा गोल्ड और शेयर में निवेश करना भी आपके लिए अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

सावधानी-

कन्या राशि वालों को साल 2026 में जल्दबाजी में काम करने से बचना होगा. यदि आप किसी की बातों में आकर या जल्दबाजी में कोई काम करते हैं तो नुकसान होना तय है. इसके अलावा खर्चों में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, इसलिए बजट बनाकर रखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ