इन 3 राशियों पर भगवान शिव और मां लक्ष्मी मेहरबान, सावन के पांचवें सोमवार पर बने ये 5 शुभ संयोग

Sawan Somwar 2024: आज 19 अगस्त सावन मास की पूर्णिमा तिथि, अंतिम सोमवार और रक्षा बंधन त्योहार है। आज की तिथि में अनेक शुभ योगों के बनने के कारण सभी राशियों के लिए शुभ है, लेकिन 3 राशियों के जातकों के लिए यह बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

Shiv ji-Lakshmi ji

Sawan Somwar 2024: साल 2024 के कुछ शुभ दिनों की लिस्ट में सावन मास की पूर्णिमा तिथि भी शामिल है। यह तिथि सोमवार 19 अगस्त यानी आज है। धर्म और ज्योतिष की दुनिया में इस बार यह तिथि अपने विशेष योग और संयोग बनने के कारण काफी चर्चा में है। पंडितों और ज्योतिषियों के अनुसार, इस दिन पूजा और उपासना से भगवान शिव, मां पार्वती, मां लक्ष्मी और चंद्रमा की विशेष कृपा बरस सकती है।

विज्ञापन

आइए जानते हैं कि इस ख़ास दिन को कौन-कौन से शुभ संयोग बन रहे हैं और इन योग-संयोग किन 3 राशियों के लिए बेहद फलदायी सिद्ध हो सकता है?

विज्ञापन

बन रहे हैं ये शुभ योग-संयोग

  • सावन का अंतिम सोमवार: सावन की पूर्णिमा तिथि को सावन का अंतिम और पांचवां सोमवार है, जो कि पहला शुभ संयोग है। ज्योतिषियों के मुताबिक, ऐसा शुभ संयोग 71 सालों बाद बना है।
  • रक्षा बंधन त्योहार: सावन की पूर्णिमा तिथि को रक्षा बंधन त्योहार मनाया जा रहा है, जो काफी शुभ माना गया है।
  • सर्वार्थ सिद्धि योग: 19 अगस्त को 05:53 AM से 08:10 AM सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ काल है।
  • रवि पुष्कर योग: आज के दिन रवि पुष्कर योग भी बन रहा है, जो सर्वार्थ सिद्धि योग की अवधि में बन रहा है।
  • शोभन योग: आज के दिन शोभन योग पूरे दिन और यह अगस्त 20 2:47 AM बजे तक है।

लकी राशियां जिन पर होगी शिव-लक्ष्मी कृपा

वृषभ राशि

भाग्य आप पर मेहरबान रहने वाला है। साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शिव-लक्ष्मी कृपा से जल्द ही मुसीबतों से मुक्ति मिल जाएगी। आपके उचित प्रयास से धन की आमदनी बढ़ेगी। आपके पेंडिंग काम को शुरू करने का यह सही समय है। हर प्रकार के रोग और शोक से मुक्ति मिलेगी। स्टूडेंट्स जातकों के किए हुए काम और प्रोजेक्ट को पहचान मिलेगी। आप का काम मीडिया की नजरों में आएगा। जॉब करने वालों की इनकम बढ़ेगी। अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

कर्क राशि

आप पर चंद्र देव सहित सभी देवों की भरपूर कृपा रहेगी। आप हर क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं। ऑफिस में आपका किया हुआ काम आपके सीनियर की नजर में आएगा। आपकी आमदनी में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हो सकती है। बेरोजगार युवाओं की नौकरी की तलाश पूरी होगी, अच्छी सैलरी की प्राइवेट जॉब मिल सकती है। कारोबार के सिलसिले में यात्रा से लाभ होगा, व्यापार के विस्तार लिए बड़ा निवेश मिलने की संभावना है। खुदरा व्यापारियों को भारी लाभ हो सकता है। आपके घर कोई मांगलिक या धार्मिक काम होने के योग हैं।

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए समय बहुत शुभ है। नया व्यापार शुरू करने के लिए यह समय लाब्कारी सिद्ध हो सकता है। आपको अनेक स्रोतों से धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। अपनी पॉलिसी और प्लानिंग से आप बड़ी डील पा सकते हैं। व्यवसाय में अच्छी आर्थिक विकास होगी। स्टूडेंट्स जातकों को उनकी प्रतिभा के मुताबिक जॉब के ऑफर आने की उम्मीद है। भाई-बहनों के साथ अच्छी बनेगी। माता-पिता के सहयोग से रुके हुए काम पूरे होंगे। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय बीतेगा। दांपत्य जीवन सहयोगपूर्ण और मधुर रहेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ