हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

सावन की आखिरी पूर्णिमा आज, भूलकर भी ना करें ये गलतियां ; होता है बेहद बुरा

विज्ञापन
Sawan Purnima 2023

Sawan Purnima 2023: पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, सावन की हर तिथि बेहद खास होती है। जिसकी वजह से सावन मास की पूर्णिमा का भी महत्व बढ़ जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन मास की आखिरी पूर्णिमा 30 और 31 अगस्त दोनों ही दिन पड़ रही है। शास्त्रीय मान्यताओं के अनुसार, सावन पूर्णिमा के दिन शिवजी की उपासना बेहद खास होती है। इसके साथ ही इस दिन दान करने से पापों के मुक्ति मिलती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि सावन पूर्णिमा के दिन क्या नहीं करना चाहिए।

सावन पूर्णिमा पर ना करें ये गलतियां

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सावन पूर्णिमा के दिन देर रात तक नहीं सोना चाहिए। इस दिन जल्दी उठकर स्नान इत्यादि के निवृत होकर भगवान की पूजा-अर्चना करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2023 Date: रक्षा बंधन कब है आज या कल? इस समय तक है भद्रा, जानें शुभ मुहूर्त

विज्ञापन

सावन पूर्णिमा के दिन भूलकर भी तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन लहसुन-प्याज का सेवन भी नहीं करना चाहिए। इसके अलावा इस दिन मांस-मदिरा का भी सेवन नहीं करना चाहिए।

धर्म-शास्त्र के जानकारों के मुताबिक, सावन पूर्णिमा के दिन किसी का भी निरादर ना करें। इसके अलावा अगर कोई पूर्णिमा के दिन घर आए तो उसे खाली हाथ नहीं जाने देना चाहिए।

विज्ञापन

सावन पूर्णिमा के दिन काले रंग का वस्त्र नहीं पहनना चाहिए। मान्यता है कि इससे जीवन में नकारात्मकता आती है। इस दिन लाल या पीले रंग के वस्त्र पहनना शुभ है। ऐसे में इस दिन वस्त्रों के रंगों का खास ख्याल रखें ताकि कुछ अशुभ ना हो।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, सावन पूर्णिमा के दिन किसी से भी लड़ाई-झगड़ा नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन ऐसा करने से देवी-देवता नाराज हो जाते हैं। इसके अलावा सावन पूर्णिमा के दिन बाल और नाखून काटने से परहेज करना चाहिए।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2023: आज इस शुभ मुहूर्त में बांधें राखी, 1 घंटा 12 मिनट के लिए कमजोर है भद्रा

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola