Sawan ke Upay: हिंदू पंचांग के अनुसार सावन माह आरंभ हो चुका है। इस वर्ष अधिक मास होने के कारण दो श्रावण माह आ रहे हैं। ऐसे में बाबा भोलेनाथ की आराधना और उन्हें प्रसन्न करने के लिए अधिक समय मिलेगा। वैसे तो महादेव केवल मात्र जल का एक लोटा चढ़ाने से ही प्रसन्न हो जाते हैं फिर भी उनकी पूजा के कुछ नियम हैं, यदि इन नियमों का ध्यान रखा जाए तो निश्चित रूप से पूजा सफल होगी।
यह भी पढ़ें: Shiv Puran ke Upay: बड़े-से-बड़े संकट की काट हैं भगवान शिव के ये उपाय परन्तु रखें ये सावधानियां
शिव पूजा में ध्यान रखें ये बातें
- पुराणों में कहा गया है कि भगवान शिव की पूजा करते समय कुछ बातें विशेष स्मरण रखनी चाहिए। ऐसा करने से पूजा सफल होगी और आप बाबा भोलेनाथ से मनचाहा वरदान भी ले सकेंगे। ज्योतिषी एम. एस. लालपुरिया के अनुसार ये बातें निम्न प्रकार हैं-
- ऐसे लोग जो भगवान विष्णु, मां आद्यशक्ति, गणेश जी का अपमान करते हैं, उन्हें शिव की पूजा भूल कर भी नहीं करनी चाहिए। इन देवताओं की आराधना से शिव नाराज हो जाते हैं और व्यक्ति को समूल नष्ट कर देते हैं।
- महादेव के विशेष अनुष्ठान करने वालों को साधना काल में पूर्ण ब्रह्मचर्य के साथ रहते हुए सात्विक आचरण करना चाहिए। ऐसा नहीं करने पर अनुष्ठान विफल हो जाता है। हालांकि भगवान इससे रुष्ट नहीं होते हैं।
- शिवलिंग पर अलग-अलग वस्तुएं अर्पित करने से भक्तों के अलग-अलग उद्देश्य पूर्ण होते हैं। आप भी अपने उद्देश्य के अनुसार उन्हें जल, दही, दूध, घी, इत्र, पुष्प, गंगाजल, फलों का रस आदि अर्पित कर सकते हैं।
- भगवान शिव को कभी ऐसी कोई वस्तु न चढ़ाएं जिससे मांस, मछली, अंडा, शराब का स्पर्श हुआ हो। ऐसा करना व्यक्ति के नाश का कारण बनता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
7 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
8 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines