Sawan 6th Somwar: इन दिनों देवों के देव महादेव का पसंदीदा महीना सावन चल रहा है और अब यह अपने अंतिम पड़ाव पर है। आज श्रावण (अधिक मास), शक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और सावन मास का सातवां सोमवार है। सावन मास जहां शिव जी को अत्यंत प्रिय है वहीं सोमवार का दिन देवों के देव महादेव को समर्पित है। ऐसे सावन मास के सोमवार का खास महात्म्य होता है और शिव जी के भक्त इसके खास तरीके से मनाते हैं।
मान्यताओं के अनुसार सावन मास के सोमवार का व्रत रखने और पूरी निष्ठा के साथ शिव जी और माता पार्वती की पूजा अर्चना करने से भोले भंडारी बहुत प्रसन्न होते हैं और वो अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।
सुबह से ही देश भर के मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी है और तमाम शिवालय महादेव के जयकारों से गूंज रहे हैं। शिव भक्त अपने-अपने तरीके अपने आराध्य देव महादेव को प्रसन्न करने में जुटे हैं। भक्त शिवालयों में शिवलिंग पर दूध, जल, गंगाजल, धतूरा, आक, दही, बेल पत्र, गन्ने का रस, फल, फूल आदि के साथ जलाभिषेक करने में जुटे हैं।
सावन सोमवार पूजा और व्रत विधि
सोमवार सुबह-सुबह उठकर स्नानादि से निवृत्त हो कर साफ वस्त्र धारण करें। इसके बाद घर के मंदिर अथवा शिवालयों में जाकर दीप प्रज्वलित करें और फिर सभी देवी-देवताओं का गंगा जल से जलाभिषेक करें। इस दौरान शिवलिंग पर पुष्प, बेल पत्र आदि चढ़ाकर गंगा जल और दूध चढ़ाएं। इस दौरान ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप भी करें। इसके बाद शिव जी की आरती करें और उन्हें भोग लगाएं। इस दिन जितना अधिक संभव हो भगवान शिव का ध्यान करें। संभव हो जरूरतमंदों को भोजन या फिर कुछ न कुछ जरूर दान करे
सावन सोमवार व्रत का महत्व
हिंदू सनातन धर्म में सावन मास को शिव जी का सबसे प्रिय महीना माना गया है। मान्यताओं के अनुसार सावन मास में माता पार्वती ने कठोर तपस्या और तप करके भगवान शिव को पति के रुप में प्राप्त किया था। कहा जाता है कि जो भी भक्त सावन मास के सोमवार को व्रत रखकर पूरे विधि विधान और सच्चे मन से पूजा-अर्चना और जलाभिषेक करता है उनके ऊपर भोले नाथ तुरंत प्रसन्न होते हैं और जातक की मन्नत पूरी करते हैं। इसके साथ ही यह भी मान्यता है कि अगर सावन के सोमवार को शादी योग्य लड़कियां सच्चे मन और पूरे विधि-विधान से व्रत रखें और माता पार्वती के साथ-साथ शिव जी की पूजा करें तो उन्हें मनवांछित वर की प्राप्ति के साथ-साथ जल्द शादी होती है।
डिस्क्लेमर : यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र और सामान्य जानकारी पर आधारित है और केवल सूचनाओं के लिए दी गई है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के जानकार से जरूर सलाह लें।
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
9 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines