Pankaj Mishra
Read More
Aaj ka Rashifal, 21 August 2023: आज 21 अगस्त 23 और सावन मास का सातवां सोमवार है। ज्योतिषाचार्य दीपा शर्मा चंद्र राशि के मुताबिक बता रही है सभी 12 राशियों (Aaj Ka Rashifal) आज का दिन कैसा रहेगा। राशिफल (Zodiac Sign) बताए गए सुझावों को अपनाकर आप अपने दिन को खास बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आज सोमवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।
आज दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपको आज कुछ जरूरी कामों को पूरा करने का समय मिलेगा जिससे आप अपने काम निपटा पाएंगे।आपके रूटीन मैं चेंज के बाद भी आप अपने लिए भी कुछ समय निकालने में कामयाब रहेंगे,आपको किसी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र में आप लोगों से अपने काम आसानी से निकल लेंगे वाणी की मधुरता आपको मान सम्मान देगी। लेकिन विरोधियों से सावधान रहना होगा।
शुभ अंक – 9
शुभ रंग- मेहरून
यह भी पढ़ें: Sawan 7th Somwar: सावन के सातवें सोमवार को करें ये चमत्कारी उपाय, हर मनोकामना होंगे पूर्ण, पैसों की भी नहीं रहेगी कमी
आज दिन काफी मेहनत भरा रहेगा। आपकी व्यवसाय में की गई मेहनत रंग लाएगी, जिसका आपको लाभ मिलेगा। आपको किसी प्रॉपर्टी का सौदा बहुत सोच कर करना है ताकि वह भविष्य में आपके लिए अच्छा परिणाम लेकर आए। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के लिए कोई उपहार लेकर आएंगे व उन्हें अपने मन में चल रही कुछ योजनाओं पर बातचीत कर सकते हैं। आपको किसी सरकारी योजना का भी लाभ मिलेगा।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- ग्रे
आज का दिन परेशानी भरा हो सकता है, आपको कई काम एक साथ हाथ आने से उलझन बढ़ेगी, जिसके कारण आप परेशान हो सकते हैं। आपको अपने व्यवहार में बदलाव लाना होगा, नहीं तो आप अपने किसी परिवार के किसी व्यक्ति कुछ गलत बोल सकते हैं, जो उनको बुरा लग सकता है। व्यवसाय में जीवन साथी कंधे से कंधा मिलाकर साथ देंगे, जिससे आप अपने व्यवसाय में चल रही समस्याओं से भी निजात पाने में कामयाब रहेंगे।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- स्काई ब्लू
आज का दिन आपका आनंदमय रहेगा, आपके परिवार में लोगों के बीच चल रहा लड़ाई झगड़ा समाप्त होगा, जिसे देख कर आपको प्रसन्नता होगी, आप आपने किसी काम के लिए अपने मित्र से मदद मांगते हैं, तो आसानी से मिल जाएगी कुछ मेहमान आपके घर दावत पर आ सकते हैं। आय के स्त्रोत बढ़ाने से आगे लाभ और बिज़नेस मैं स्टेबिलिटी आपको मिलेगी।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- ब्राउन
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा, जो लोग घर में रहकर कार्य कर रहे हैं, उन्हें काम के साथ-साथ अपनी सेहत के लिए भी कुछ समय निकालना चाहिए। यदि आपको किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिले, तो आपको उसमें पुराने गढे मुर्दे नहीं उखाड़ने हैं, आपकी किसी नये वाहन को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। परिवार में खुशियां आएंगी, जो लोग नौकरी की तलाश में लंबे समय से इधर-उधर भटक रहे हैं,तो वह सफलता पा सकते हैं।
शुभ अंक-1
शुभ रंग-लाल
आपकी राशि में चंद्र मंगल का योग आपको आज व्यवसाय में कुछ विशेष कर दिखाने की पूरी पूरी लगन देगा। आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरे की आवश्यकता हो सकती है। बहन भाई से चल रहा विरोध अभी और लंबा चलेगा, परिवार में आज सौहार्द बनाए की कोशिश करे। माताजी को आप किसी धार्मिक आयोजन में लेकर जा सकते हैं।
शुभ अंक-7
शुभ रंग- गहरा हरा
यह भी पढ़ें:
आज का दिन कुछ व्यस्तता भरा रहेगा, आप अपने किसी भी कार्य को समय पर पूरा ना करने के कारण घर व बाहर, दोनों जगह डांट खाएंगे, आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है, आज आप अपनी जिम्मेदारियों को लेकर परेशान रहेंगे, लेकिन फिर भी आप उन्हें समय रहते पूरा करने में सफल रहेंगे, आज लाभ भी आपको अवश्य मिलेगा, संतान को कोई नई सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ अंक-6
शुभ रंग- डार्क पिंक
आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उन्नति दिलाने वाला रहेगा, आपको किसी कानूनी कार्य में जीत मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे, परिवार के सदस्य आपकी समस्याओं को सुनेंगे और समझेंगे, वह भी आपको कोई सलाह दे सकते हैं।जीवन साथी से चल रही अनबन को सुलझाने में आज कामयाब रहेंगे, यदि आपको कोई कोई विदेश का ट्रिप प्लान करना था तो कर सकते हैं उसके लिए उत्तम समय है।
शुभ अंक-9
शुभ रंग- केसरिया
आज का दिन निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है, आप किसी ऐसे कार्य को अंजाम देंगे, जिससे आपके व आपके परिवार के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।आपकी बातों से लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। अगर कोई धन से संबंधित समस्या को लेकर लंबे समय से घिरे हुए थे, तो उसका आज हल मिल जाएगा भाई व बहनों व मित्रों का सहयोग मिलने से आप का मनोबल और ऊंचा होगा।
शुभ अंक-3
शुभ रंग- संतरी
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है, आपके घर परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिवार में खुशियां रहेंगी, लेकिन इन सब के बीच अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें इग्नोर न करे। अपनी माता जी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे। आपको किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होना पड़ सकता है। आज भाग्य स्थान पर चंद्र मंगल का लक्ष्मी योग आपके भाग्य में 4 चांद लगाएगा।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- फिरोज़ी
आज का दिन सामान्य रहने वाला है, आप आज अपने आप में मस्त रहेंगे व अपने विरोधियों की कोई चिंता नहीं करेंगे, आर्थिक दृष्टिकोण से दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा, आपको राज्य द्वारा भी कोई दंड प्राप्त होता दिख रहा है, इसलिए आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। पिताजी से आप किसी बात पर उलझ सकते हैं, जिसके कारण आपका कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है। चुप रहना आपके लिए अच्छा होगा।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग-डार्क ब्लू
आज का दिन आपके लिए धन के मामले में अच्छा रहेगा, इसलिए शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोग दिल खोलकर निवेश कर सकते हैं, लेकिन एक लिमिट में करना ही ठीक होगा। कार्यक्षेत्र में आपका अपने किसी जुनियर से कोई वाद-विवाद हो, तो आपको उसमें चुप रहना होगा, प्रेम जीवन जी रहे लोग एक दूसरे के प्रेम में डूबे रहेंगे, लेकिन फिर भी वह लोगों की कोई परवाह नहीं करेंगे।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- गेरुआ
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।