Sawan 2024: श्रावण माह में शिवरात्रि के दिन का अपना अलग महत्व है, जिस दिन व्रत रखने के साथ-साथ महादेव जी और मां पार्वती की उपासना की जाती है। इसके अलावा इस दिन शिवलिंग का जल-दूध से अभिषेक करना भी शुभ होता है। इस बार सावन माह में कई अद्भुत योग का निर्माण हो रहा है। सावन में रवि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, गजकेसरी योग, कुबेर योग और धनिष्ठा नक्षत्र आदि कई शुभ योग का संयोग बन रहा है। इसके अलावा सावन शिवरात्रि के दिन भी कई शुभ योग का संयोग बन रहा है। चलिए जानते हैं वो कौन-कौन सी राशियां हैं, जिनके लिए श्रावण शिवरात्रि का पर्व खुशियां लेकर आएगा।
सावन शिवरात्रि का व्रत कब रखा जाएगा?
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार श्रावण माह में आने वाली चतुर्दशी तिथि का आरंभ 02 अगस्त को हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 03 अगस्त को दोपहर 03:50 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के आधार पर 2 अगस्त 2024 को सावन शिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा। इस बार शिवरात्रि का व्रत शुक्रवार के दिन रखा जाएगा और शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। इसके अलावा इस दिन हर्ष योग और वज्र योग का भी संयोग बन रहा है।
ये भी पढ़ें- आने वाले 36 दिन इन 5 राशियों के लिए रहेंगे भारी, आत्मा के कारक ग्रह की चाल बदलने से आएगा भूचाल!
हर्ष और वज्र योग का महत्व
धार्मिक मान्यता के अनुसार, जब किसी व्यक्ति की कुंडली में वज्र योग का निर्माण होता है, तो उसके ज्ञान में वृद्धि होती है। इसके अलावा शारीरिक समस्याओं से भी धीरे-धीरे छुटकारा मिलने लगता है। वहीं जब किसी व्यक्ति की कुंडली में हर्ष योग का निर्माण होता है, तो उनके धन-संपत्ति, सेहत, समाज में मान-सम्मान और प्रभाव आदि में वृद्धि होती है। इन्हीं महासंयोग के कारण सावन शिवरात्रि के दिन का महत्व अपने आप में बढ़ जाता है। हालांकि इस दिन बने महासंयोग से 12 में से कुछ राशियों के लोगों को भगवान शिव के साथ-साथ धन की देवी मां लक्ष्मी की भी विशेष कृपा प्राप्त होगी।
इन 4 राशियों को होगा अपार धन लाभ!
मेष राशि
मेष राशि के लोगों का आत्मविश्वास बुलंदियों पर होगा। भाग्य से मिल रहे साथ के कारण हर कार्य में सफलता मिलेगी। धैर्य से लिए गए फैसले नौकरीपेशा लोगों के लिए लाभदायक रहेंगे। संवाद और सुधार से शादीशुदा लोगों के रिश्ते में सुधार आएगा।
कर्क राशि
आने वाले दिनों में कर्क राशि के लोगों को हर काम में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सम्मान प्राप्त होगा। बिजनेसमैन को नए प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी। पारिवारिक संबंधों में मिठास बनी रहेगी।
धनु राशि
कारोबारियों को बिजनेस से जुड़ी नई योजनाओं में सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। नौकरीपेशा लोगों की आय-इनकम में वृद्धि होगी। दांपत्य सुखों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ मधुर पल बिताएंगे।
सिंह राशि
अविवाहित जातकों के विवाह के योग बन रहे हैं। पीएचडी कर रहे छात्रों के लिए आने वाले कुछ दिन अतिशुभ हैं। धार्मिक आयोजन में हिस्सा लेकर मन में प्रसन्नता रहेगी। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों की खोज पूरी होगी।
ये भी पढ़ें- सावन के पहले शनिवार भूलकर भी न खरीदें ये 6 चीजें, शनि देव और शिव जी दोनों हो जाएंगे क्रोधित!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
7 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
8 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines