Sawan 2024: 90 साल बाद 3 राशियों पर मेहरबान होंगे भोलेनाथ! सावन के आखिरी सोमवार को बन रहा महासंयोग

Sawan: साल 2024 में 19 अगस्त को सावन का आखिरी सोमवार का व्रत रखा जाएगा, जिस दिन एक साथ चार शुभ योग का महासंयोग बन रहा है। आइए जानते हैं इस बार सावन में बने अद्भुत संयोग से किन-किन राशियों के लोगों को लाभ होगा।

Sawan 2024

Sawan 2024: भगवान शिव के भक्तों के लिए श्रावण माह का विशेष महत्व है। इस बार श्रावण माह यानी सावन का आरंभ 22 जुलाई 2024 से हो गया है, जिसका समापन 19 अगस्त को होगा। वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल श्रावण माह में आने वाली शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन सावन का आखिरी व्रत रखा जाता है। हालांकि इस बार सावन मास बेहद खास है, क्योंकि इस दौरान कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। सावन का आखिरी दिन भी शुभ है, क्योंकि इस दिन एक या दो नहीं बल्कि 4 शुभ योग का निर्माण एक साथ हो रहा है।

विज्ञापन

इन 4 शुभ योग का बना महासंयोग

वैदिक पंचांग के अनुसार, सावन के आखिरी दिन कम से कम 90 साल बाद एक साथ चार शुभ योग का महासंयोग बन रहा है। 19 अगस्त को पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। इसके अलावा शोभन योग, रवि योग और श्रवण नक्षत्र का भी निर्माण हो रहा है। गौरतलब है कि आज से करीब 90 साल पहले सावन के अंतिम दिन इन चारों योग का संयोग बना था। इसी वजह से इस दिन का महत्व अपने आप में और बढ़ जाता है।

विज्ञापन

90 साल बाद सावन के आखिरी दिन 4 शुभ योग से तीन राशियों के लोगों को विशेष लाभ होगा। चलिए जानते हैं वो लकी राशियां कौन-सी हैं, जिनके जल्द ही अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं।

विज्ञापन

3 राशियों का होगा कल्याण!

मेष राशि

शादीशुदा लोगों को परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा, जिसके कारण परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। युवाओं को कोई सराहनीय काम करने के कारण समाज में सम्मानित किया जा सकता है। पिछले साल किसी को पैसे उधार दिए थे, तो वो वापस मिल सकते हैं।

कर्क राशि

घर में रिश्तेदारों के आने से खुशी का माहौल बना रहेगा। नौकरीपेशा लोग ऊर्जावान महसूस करेंगे, जिसका सकारात्मक प्रभाव ऑफिस के काम पर भी पड़ेगा। पिछले कुछ दिनों से यदि आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, तो जल्द ही आपको धन लाभ हो सकता है।

विज्ञापन

सिंह राशि

आने वाले दिन मौज-मस्ती में व्यतीत होंगे। बिजनेसमैन को किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात करने का अवसर मिलेगा, जिससे कारोबार में तेजी आ सकती है। संतान से संबंधित कोई कार्य पूरा होने के कारण माता-पिता को राहत मिलेगी। साथ ही सेहत में भी सुधार आएगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ