हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सावन के चौथे सोमवार से होगा 3 राशियों का भाग्योदय, अपार धन के साथ शोहरत में वृद्धि

Sawan 2024 Rashifal: 12 अगस्त, 2024 को पड़ने वाले सावन के चौथे सोमवार को सप्तमी और अष्टमी तिथि का संयोग है। इस दिन स्वाति और विशाखा नक्षत्र के साथ शुक्ल और ब्रह्म योग का महासंयोग बन रहा है। यह महासंयोग 3 राशियों के लिए बेहद शुभ है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Sawan 2024 Rashifal: सावन का पवित्र महीना हिंदू धर्म में बेहद पवित्र माना गया है। इस महीने के प्रत्येक सोमवार को और भी शुभ माना जाता है, क्योंकि यह महादेव शिव और चंद्रमा को समर्पित दिन है। यही कारण है कि इसका विशेष महत्व होता है। लेकिन लेकिन इसमें भी सावन का चौथा सोमवार और भी अधिक खास माना जाता है। इस बार यह दिन 12 अगस्त, 2024 को पड़ रहा है।

इस बार इस खास दिन यानी 12 अगस्त को सप्तमी और अष्टमी दोनों तिथि का संयोग हो रहा है, वहीं इस दिन स्वाति और विशाखा नक्षत्र के साथ शुक्ल और ब्रह्म योग का महासंयोग भी बन रहा है। इसका असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों पर इसका बेहद सकारात्मक होगा। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं, जो शिव कृपा से अपार धन के साथ मान-सम्मान भी हासिल करेंगी?

मेष राशि

शिवजी की कृपा से आपमें साहस और आत्मविश्वास में होगी। स्टूडेंट्स जातकों के लिए उच्च शिक्षा ग्रहण के लिए यह समय बहुत ही शुभ फलदायी है। व्यापारियों को बिजनेस को बड़ा करने में सफलता मिलेगी। आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। सामाजिक काम से आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी। आप लोकप्रिय होंगे और समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा। शेयर मार्केट किया गया धन निवेश बढ़िया रिटर्न देगा। पारिवारिक सुख-सुविधा के साधनों की पूर्ति होगी। स्वास्थ्य का पूरा साथ मिलेगा।

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय उनके भाग्योदय का हो सकता है। आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। किसी पुराने निवेश से अच्छा-खासा धन प्राप्त होने के योग हैं। ऑफिस में बॉस से कोई नई जिम्मेदारी दे सकते हैं, जो आर्थिक लाभ भी कराएगा। आपकी निजी संपत्ति में जबरदस्त वृद्धि होने के योग हैं। कारोबारियों को व्यापार दोगुना लाभ होने की संभावना है। कोई सरकारी प्रोजेक्ट मिल सकता है। आप नई गाड़ी खरीद पाएंगे। माता जी के आशीर्वाद से बिगड़े काम बन जाएंगे।

तुला राशि

शिव कृपा से आपके आमदनी डबल हो सकती है। उचित कर्म करते रहेंगे, तो शिवजी की आप पर आजीवन कृपा बनी रहेगी। कारोबारियों को कोई बड़ी डील मिलने से आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी। कम मेहनत में अधिक लाभ मिलेगा। आपके शुभचिंतकों के सहयोग से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। नौकरीपेशा जातकों के काम को सराहा जाएगा। कार्यस्थल का माहौल सकारात्मक रहेगा। फैमिली लाइफ खुशियों से भरी रहेगी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Nag Panchami: नागदेव ने भाई बन बहन को दी सोने की झाड़ू, राजा ने दे डाली धमकी; जानें फिर क्या हुआ

ये भी पढ़ें: महाभारत का पूरा युद्ध देखने वाले बर्बरीक कलियुग में कैसे बने कृष्ण के अवतार खाटू श्याम? जानें अद्भुत कहानी

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola