Shani Pradosh Vrat 2024: भगवान शिव को समर्पित सावन का पावन महीना चल रहा है, जिसमें इस बार कई ग्रहों का गोचर और तीज-त्योहार पड़ रहे हैं। इसके अलावा सावन में इस बार कई प्रदोष व्रत भी पड़ रहे हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, सावन मास में आने वाली शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन प्रदोष व्रत है, जो कि शनिवार के दिन है, जिसे शनि प्रदोष व्रत भी कहा जाता है। शनि प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और शनि देवता की पूजा करना शुभ होता है। मान्यता है जो व्यक्ति सच्चे मन से शनि प्रदोष व्रत रखता है, उसे भगवान शनि की विशेष कृपा प्राप्त होती है। साथ ही कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति मजबूत होती है, जिससे साधक के जीवन में आ रही समस्याएं कम होती हैं। साथ ही घर-परिवार में सुख-शांति, धन-धान्य, संपत्ति और वैभव का वास होता है।
प्रदोष व्रत के दिन बने 2 शुभ योग
हिंदू पंचांग के अनुसार, श्रावण मास में आने वाली शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि का आरंभ 17 अगस्त को सुबह 08 बजकर 05 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 18 अगस्त को प्रात: काल 05 बजकर 51 मिनट पर होगा। ऐसे में सावन में प्रदोष व्रत 17 अगस्त 2024 को रखा जाएगा।
हालांकि इस बार शनि प्रदोष व्रत का दिन बेहद खास है, क्योंकि इस दिन दो अद्भुत योग का संयोग बन रहा है। 17 अगस्त को सुबह 10 बजकर 48 मिनट तक प्रीति योग रहेगा, जिसके बाद आयुष्मान योग का निर्माण हो रहा है। शनि प्रदोष व्रत के दिन 17 अगस्त को सुबह 10:48 मिनट से लेकर अगले दिन 18 अगस्त को प्रात: काल 07 बजकर 51 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा।
ये भी पढ़ें- राहु के कारण 26 अगस्त तक इस राशि के लोग रहेंगे परेशान, खर्चों में होगी वृद्धि!
इन 3 राशियों को होगा लाभ!
वृषभ राशि
अविवाहित लोगों की ऑफिस में सहकर्मियों से दोस्ती मजबूत होगी। बिजनेस का विस्तार होगा। साथ ही धन कमाने के कई नए अवसर प्राप्त होंगे। शादीशुदा लोगों की पार्टनर से चल रही अनबन खत्म होगी। दुकानदारों का विदेश जाने का सपना सच हो सकता है। घरवालों के बीच पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद सुलझ सकता है।
कर्क राशि
परिवारवालों के साथ कर्क राशि के जातक विदेश घूमने के लिए जा सकते हैं। ऑफिस में मित्रों के साथ संबंध गहरे होंगे। खेल से जुड़े लोगों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिसकी वजह से लंबे समय से अटके हुए काम धीरे-धीरे पूरे हो जाएंगे। धर्म-कर्म में रुचि विकसित होगी। बिजनेसमैन और दुकानदारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
कन्या राशि
नौकरीपेशा लोगों को पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना है। पिछले कुछ समय से यदि आप कर्ज के पैसे न चुकाने को लेकर परेशान चल रहे थे, तो शाम तक आपकी परेशानी दूर हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए ये समय अच्छा है। प्रतिभाशाली व्यक्ति के सहयोग के कारण करियर में प्रगति होगी। साथ ही समाज में नाम होगा। विदेश जाने का सपना भी अगले हफ्ते तक पूरा हो सकता है।
ये भी पढ़ें- सावन में शहद से इस तरह करें रुद्राभिषेक, शिव जी होंगे प्रसन्न, घर में गूंजेगी किलकारी!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 5 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें आज का राशिफल
15 hrs agoदिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
1 day agoनरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
3 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
4 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
4 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
5 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines