---विज्ञापन---

Video: सावन में शहद से इस तरह करें रुद्राभिषेक, शिव जी होंगे प्रसन्न, घर में गूंजेगी किलकारी!

Rudrabhishek Puja Vidhi: सावन में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए रुद्राभिषेक करना लाभदायक होता है। रुद्राभिषेक करने से घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही साधक को विभिन्न समस्याओं से भी निजात मिलता है। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं रुद्राभिषेक करने के सही तरीके के बारे में।

रुद्राभिषेक कैसे किया जाता है?
---खबर नीचे जारी है---

Rudrabhishek Puja Vidhi: साल 2024 में 19 अगस्त तक सावन के व्रत रखे जाएंगे। इस दौरान भगवान शिव की आराधना करना शुभ होता है। भगवान शिव को दयालु माना जाता है। जो व्यक्ति को दुख में नहीं देख सकते हैं। ऐसे में जो साधक सच्चे मन से श्रावण में शिवलिंग का अभिषेक और भगवान शिव का रुद्राभिषेक करता है, उस पर वो अपनी कृपा सदा बनाकर रखते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सावन में शहद से रुद्राभिषेक करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिल जाती है। वहीं जिन लोगों को संतान की प्राप्ति नहीं हो रही होती है, वो सावन के दौरान यदि श्रद्धा भाव से रुद्राभिषेक करते हैं, तो उनके घर में जल्द ही किलकारी भी गूंज सकती है। साथ ही निजी जीवन में खुशहाली बनी रहती है। लेकिन रुद्राभिषेक करते समय कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए। नहीं तो इसके कारण पूजा खंडित भी हो सकती है।

यदि आप भी जानना चाहते हैं रुद्राभिषेक करने के नियम और लाभ के बारे में, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- Kaalchakra Today: नाग पंचमी पर होगी 12 राशियों पर पैसों की बौछार! पंडित सुरेश पांडेय से जानें उपाय

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Aug 10, 2024 06:00 AM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola