---विज्ञापन---

Raksha Bandhan 2024: सावन में रक्षा बंधन पर 5 राशियों का जागेगा भाग्य, 2 शुभ योग से होगा कल्याण!

Raksha Bandhan 2024: सावन की पूर्णिमा तिथि के दिन हर साल रक्षा बंधन का पर्व मनाया जाता है। आइए जानते हैं रक्षा बंधन की तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और महासंयोग के बारे में।

Raksha Bandhan 2024: भगवान महादेव के भक्तों के लिए सावन के प्रत्येक दिन का विशेष महत्व है। इस दौरान आनी वाली हर एक तिथि और त्योहार पर व्रत रखने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल सावन में आने वाली पूर्णिमा तिथि के दिन श्रावण माह का आखिरी व्रत रखा जाता है। इसी के साथ इस दिन रक्षा बंधन का पर्व भी मनाया जाता है। चलिए जानते हैं इस बार रक्षा बंधन का त्योहार कब है और इस दिन कौन-कौन से शुभ योग का निर्माण हो रहा है।

रक्षा बंधन कब है?

वैदिक पंचांग के अनुसार, साल 2024 में श्रावण पूर्णिमा तिथि का आरंभ 19 अगस्त को प्रात: काल 02:05 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन देर रात 11:56 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के आधार पर रक्षा बंधन का पर्व 19 अगस्त 2024 को मनाया जाएगा। वहीं राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 01:46 मिनट से लेकर 04:19 मिनट तक है।

---विज्ञापन---

रक्षा बंधन के पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, धनिष्ठा नक्षत्र और रवि योग का महासंयोग बन रहा है। आइए अब जानते हैं इस बार रक्षा बंधन पर किन-किन राशियों के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।

ये भी पढ़ें- दुन‍िया का इकलौता शक्‍त‍िपीठ जो पानी के बीच में है मौजूद, यहां ग‍िरी थी मां सती की पायल

---विज्ञापन---

5 राशियों को होगा धन लाभ!

मकर राशि

नौकरीपेशा लोगों को फोन के जरिए कोई सुखद समाचार मिल सकता है, जिससे मानसिक तनाव कम होगा। कारोबारियों की नई योजना सफल रहेगी। बिजनेस में बड़ा मुनाफा होगा। मकर राशि के लोगों के घर में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

अविवाहित लोगों को किसी एक बीमारी से छुटकारा मिलेगा। व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। परिवार का माहौल सुकून भरा रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के प्रभावशाली व्यक्तियों से संपर्क बढ़ने के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि

नौकरीपेशा लोगों के आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है, जिससे ऑफिस में कलीग से प्रोफेशनल रिश्ते मजबूत होंगे। कारोबारियों की परिवारवालों के साथ विदेश यात्रा सुखद रहेगी। साथ ही दांपत्य जीवन खुशियों से परिपूर्ण रहेगा।

---विज्ञापन---

धनु राशि

नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी बड़ी कंपनी में काम करने का मौका मिल सकता है। छात्रों को उच्च शिक्षा के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। मनचाहे स्कूल या कॉलेज में एडमिशन पक्का हो सकता है।

वृषभ राशि

कारोबार में सकारात्मक बदलाव आएंगे। व्यापार में नई नीतियों पर काम करने के लिए उपयुक्त समय है। धन कमाने के कई नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा लोगों की कमाई में बढ़ोतरी होगी, जिससे जल्द ही आप कर्ज के पैसे वापस कर पाएंगे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- सावन पर बने अद्भुत संयोग में 5 राशियां होंगी मालामाल!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 19, 2024 06:41 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola