Sawan 2024 Horoscope: भगवान शिव के प्रिय महीने सावन की शिवरात्रि इस महीने के सबसे शुभ दिनों में से एक है। इस साल यह दिन 2 शुक्रवार अगस्त, 2024 को यानी आज है। इस बार की सावन शिवरात्रि बहुत ही विशेष और महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह सर्वार्थ सिद्धि योग में मनेगी। दूसरी खास बात यह कि सूर्य की नजर शनि पर रहेगी, वहीं कुंभ राशि में शनिदेव शश योग जैसे दुर्लभ संयोग का निर्माण कर रहे हैं। यूं तो इसका असर सभी राशियों पर पड़ने की संभावना है, लेकिन मेष समेत 4 राशियां इससे विशेष लाभान्वित होंगी।
मेष राशि
कर्मफल के स्वामी और न्याय के देवता शनिदेव की कृपा से मेष वालों को आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावना है। कस्टमर की आवक बढ़ने से व्यापार से धन लाभ होगा। आपके उचित प्रयासों से आय के नए स्रोत खुलेंगे। जीवन में सुख और समृद्धि में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों की सैलरी में बढ़ोतरी होने के योग हैं। स्वास्थ्य समस्याएं दूर रहेंगी। पारिवारिक सुख के साधनों में वृद्धि होगी। पार्टनर के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।
वृश्चिक राशि
सावन शिवरात्रि पर बने इस अद्भुत संयोग से वृश्चिक वालों को नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे। प्राइवेट जॉब करने वालों को अच्छी सैलरी की ऑफर मिल सकती है। अपना वाहन यानी गाड़ी लेने की इच्छा पूरी होगी। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा, लाइफ पार्टनर से पूरा सहयोग मिलेगा। शनिदेव की कृपा से कोई खुशखबरी आएगी। कारोबार में उचित परिश्रम से मुनाफा बढ़ेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से करियर में लाभ होगा।
धनु राशि
शनि की कृपा से धनु वालों को जीवन की सभी सुख-सुविधाएं प्राप्त होने के योग हैं। निवेश के लिए यह समय अच्छा है। शेयर मार्केट से अच्छे रिटर्न का लाभ होगा। कार्यस्थल या ऑफिस में सहकर्मियों (कलीग) का साथ प्राप्त होगा। धन की आमद बढ़ेगी। बैंक बैलेंस में इजाफा होगा। कारोबार का संकट दूर होगा। जिससे आर्थिक लाभ बढ़ने से धन की सभी समस्याएं दूर होंगी। जीवन में खुशियों का संचार होगा। दांपत्य जीवन मधुर और रोमांटिक रहेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के नौकरीपेशा जातकों को बॉस और सहकर्मियों का साथ मिलेगा। ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जो आमदनी बढ़ाने वाली सिद्ध होगी। स्टूडेंट्स जातकों को सीनियर का साथ मिलेगा, प्रोजेक्ट समय पर पूरे होंगे। व्यापार से लाभ में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। जीवन से नकारात्मकता दूर होगी, मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य परेशानियां खत्म होने के योग हैं।
ये भी पढ़ें: मां से मिली उपेक्षा…गुरु से शाप और इंद्र से छल, जानें कर्ण से जुड़ी अनसुनी कहानियां
ये भी पढ़ें: Numerology: इन 3 तारीखों में जन्मी लड़कियां होती हैं फैमिली के लिए भाग्यशाली, कम उम्र में पा लेती हैं सफलता
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
13 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
20 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines