Sawan 2024: सावन का महीना भगवान भोले को अति प्रिय है, क्योंकि इस पावन मास में भगवान शिव का देवी पार्वती से पुनर्मिलन हुआ था। इस दौरान व्रत रखने से साधक को भोले बाबा की विशेष कृपा प्राप्त होती है। साथ ही उनके जीवन में प्रेम बना रहता है। सावन का पवित्र महीना राशि और नक्षत्र परिवर्तन के लिहाज से भी बहुत खास है, क्योंकि इस दौरान कई ग्रहों का गोचर हो रहा है। आज हम आपको उन शुभ योग के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका निर्माण सावन के पवित्र मास में हो रहा है। इसी के साथ आपको ये भी जानने को मिलेगा कि इन शुभ योग से किन-किन राशियों के लोगों को लाभ होगा।
सावन का आखिरी सोमवार कब है?
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार श्रावण महीने का आरंभ 22 जुलाई से हो गया है, जिसका समापन 19 अगस्त 2024 को होगा। सावन की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन का भी विशेष महत्व होता है, क्योंकि इस दिन मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। साथ ही शिवलिंग का जल से अभिषेक किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि सावन के दौरान भगवान शिव को बेल पत्र, धतूरा, दूध, मेवा, दही, शहद और घी अर्पित करना शुभ होता है।
ये भी पढ़ें- आने वाले 22 दिनों में चमकेगा 5 राशियों का भाग्य, केतु-शुक्र की कृपा से मिलेगा पैसा-प्रमोशन
74 साल बाद बना 5 योग का महासंयोग
वैदिक पंचांग के अनुसार, सावन में करीब 74 वर्ष के बाद 5 शुभ योग का एक साथ संयोग बन रहा है। सावन में इस बार शोभन योग, रवि योग, सौभाग्य योग, सोमवार और श्रवण नक्षत्र का संयोग बन रहा है। दरअसल, इस बार सावन का आरंभ और समापन दोनों सोमवार के दिन से हो रहा है।
माना जाता है कि जब किसी व्यक्ति की कुंडली में शोभन योग, रवि योग और सौभाग्य योग का निर्माण एक साथ होता है, तो उसे सभी कार्यों में सफलता मिलती है। आमदनी में बढ़ोतरी होती है और सेहत में भी सुधार होने लगता है। इसके अलावा सावन में इस बार आर्द्रा नक्षत्र, वज्र योग, शुक्रादित्य योग, हर्ष योग, बुधादित्य योग, गजकेसरी योग, कुबेर योग, नवपंचम योग और शश योग का निर्माण भी एक साथ हो रहा है।
इन 3 राशियों को होगा भाग्योदय!
मकर राशि
जो लोग लंबे समय से किसी अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, इस हफ्ते उनकी खोज पूरी हो सकती है यानी उन्हें किसी बड़ी कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है। यदि आप मीडिया के क्षेत्र में काम कर रहे हैं, तो आपके मनोबल में वृद्धि होगी। छात्रों ने पिछले साल किसी प्रतियोगी परीक्षा के पेपर दिए थे, तो उसके परिणाम जल्द ही आ सकते हैं। परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
धनु राशि
नौकरीपेशा लोगों के काम को ऑफिस में एक नई पहचान मिलेगी, जिसकी वजह से जिंदगी में कुछ बड़ा करने की आपको प्रेरणा मिलेगी। माता-पिता को अपने बच्चों की तरक्की देखकर खुशी होगी। सिंगल लोगों की उनके होने वाले हमसफर से अकस्मात मुलाकात हो सकती है। शादीशुदा लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
वृश्चिक राशि
नौकरीपेशा जातकों के काम से खुश होकर बॉस उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकता है, जिसका आपको लंबे समय से इंतजार था। पिछले कुछ समय से यदि आप सिरदर्द या कमर दर्द की समस्या से परेशान हैं, तो आज और आने वाले दिनों में दर्द से राहत मिलेगी। साथ ही सेहत में भी सुधार होगा। बिजनेसमैन को बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। बिजनेस पार्टनर के साथ रिश्ते अच्छे होंगे।
ये भी पढ़ें- Jyotish Shastra: भाग्य लक्ष्मी होती हैं ये 5 राशियां, घर में पैर पड़ते ही होने लगती है पैसों की बारिश!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी शास्त्रों पर आधारित है और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
5 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines