हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Saturn Transit: शनि गोचर से 3 राशियां 3 माह तक रहेंगी परेशान, धन-संपत्ति में आएगी कमी!

Shani Gochar 2024: शनि देव को दुख, शोक, बीमारी और मृत्यु का कारक ग्रह माना जाता है, जिसके नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव हर एक राशि के ऊपर पड़ता है। चलिए जानते हैं अक्टूबर में किस दिन शनि का नक्षत्र परिवर्तन हुआ है, जिसका अशुभ प्रभाव तीन माह तक तीन राशियों की लव लाइफ, करियर और सेहत पर पड़ेगा।

विज्ञापन
शनि नक्षत्र परिवर्तन 2024

Shani Gochar 2024: नवग्रहों में शनि देव को सबसे क्रूर ग्रह माना जाता है, जिसका प्रभाव एक या दो माह नहीं बल्कि ढाई साल तक जातकों पर रहता है। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि शनि हर ढाई साल में गोचर करते हैं। हालांकि इस बीच हर माह दो से तीन बार शनि का नक्षत्र परिवर्तन होता है, जिसका असर भी हर एक जातक की जिंदगी पर पड़ता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 3 अक्टूबर 2024 को दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर शनि ने राहु के नक्षत्र शतभिषा में प्रवेश कर लिया है। जहां पर वह 27 सितंबर 2024 तक रहेंगे। 27 सितंबर 2024 को देर रात 10 बजकर 42 मिनट पर शनि शतभिषा नक्षत्र में से निकलकर गुरु के नक्षत्र पूर्वा भाद्रपद में गोचर करेंगे। हालांकि इस दौरान कुछ राशियों के जातकों को विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। चलिए जानते हैं उन्हीं तीन राशियों के बारे में, जिनके लिए बिते दिनों हुआ शनि का नक्षत्र परिवर्तन शुभ की जगह अशुभ रहेगा।

वृषभ राशि

क्रूर ग्रह शनि का गोचर इस राशि के लोगों के लिए अशुभ साबित हो सकता है। नौकरीपेशा जातक अगले तीन माह तक पैसों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, जिसका नाकारात्मक असर सेहत पर भी पड़ने की संभावना है। 27 दिसंबर तक वृषभ राशि के लोग यदि निवेश नहीं करेंगे, तो ज्यादा बेहतर होगा। अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है। शादीशुदा कपल के बीच चल रहा मनमुटाव खत्म होने की जगह बढ़ सकता है।

ये भी पढ़ें- Navratri 2024: 10-11 या 11-12 अक्टूबर, कब है अष्टमी-नवमी? जानें सही तिथि और पूजा का मुहूर्त

कन्या राशि

3 अक्टूबर 2024 को हुए शनि के नक्षत्र परिवर्तन के कारण कन्या राशि के जातकों को आने वाले तीन माह तक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कारोबारियों के धन में बढ़ोतरी होने की जगह कमी आने की प्रबल संभावना है। शादीशुदा लोगों के परिवारवालों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। पुरानी बातों को लेकर एक बार फिर घर में लड़ाई-झगड़े हो सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों ने यदि काम पर ध्यान नहीं दिया, तो बॉस उनका प्रमोशन रोक सकता है।

वृश्चिक राशि

वृषभ और कन्या राशि के जातकों के अलावा वृश्चिक राशि के लोगों को भी शनि के नक्षत्र परिवर्तन के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। सोच-समझकर बिजनेस डील नहीं की, तो भविष्य में पछताना पड़ सकता है। ऑफिस में वृश्चिक राशि के जातकों का सहकर्मियों से विवाद हो सकता है, जिसके कारण आने वाले कुछ दिनों तक मूड अच्छा नहीं रहेगा। कोई मंगल कार्य के दौरान शादीशुदा कपल के बीच झगड़ा हो सकता है।

ये भी पढ़ें- Guru Gochar: मई 2025 से 3 राशियों पर गुरु की होगी खास कृपा, चमक जाएगा किस्मत का सितारा!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है। ये जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें