ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को कर्मफल का स्वामी और न्याय के देवता माना गया है, जो कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। 28 अप्रैल को सुबह 7:52 बजे शनि देव एक बेहद खास खगोलीय परिवर्तन करने जा रहे हैं। वे अपने ही नक्षत्र उत्तराभाद्रपद में प्रवेश करेंगे, जो कि 27 साल बाद हो रहा है। 27 साल बाद शनि का अपने नक्षत्र उत्तराभाद्रपद में गोचर करना एक दुर्लभ ज्योतिषीय घटना है। यह बदलाव जहां कुछ राशियों के लिए चेतावनी लेकर आता है, वहीं कुछ राशि के जातकों के लिए यह समय सफलता, सुख और समृद्धि का द्वार खोल सकता है। आइए जानते हैं, उत्तराभाद्रपद के विशेषताएं क्या हैं और इस नक्षत्र में गोचर से किन 5 राशियों की किस्मत चमकने वाली है?
उत्तराभाद्रपद नक्षत्र की विशेषताएं
उत्तराभाद्रपद नक्षत्र ज्योतिष में 27 नक्षत्रों में से 26वां नक्षत्र है, जो मीन राशि के अंतिम चरण में आता है। इस नक्षत्र का स्वामी शनि है। इसे मोक्ष या मुक्ति का नक्षत्र माना जाता है। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले व्यक्ति ज्ञानी, विद्वान, और धार्मिक होते हैं और उनके पास एक मजबूत और संतुलित व्यक्तित्व होता है।
- राशि: मीन राशि
- स्वामी: शनि देव
- प्रतीक: सिंह का पिछला पैर
- गुण: सात्विक
- अर्थ: सुंदर बायां पैर, मृत्यु शैय्या का पांव
- प्रभाव: मोक्ष, ज्ञान, वैराग्य, संतुलन, धार्मिकता
ये भी पढ़ें: गर्मियों में घर के इस कोने में रखें मिट्टी का घड़ा, मिलेगी शांति और स्वास्थ्य लाभ, दूर होगा धन संकट
स्वनक्षत्र में शनि गोचर का राशियों पर असर
ज्योतिष आकलन के अनुसार, उत्तराभाद्रपद शनि का स्वनक्षत्र है। इस नक्षत्र में शनि गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर दिखेगा, लेकिन विशेष रूप से 5 राशियों की किस्मत चमकने वाली है। आइए जानते हैं, किन राशियों के लिए शनि का यह गोचर वरदान साबित होगा?
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय कई मायनों में लाभकारी रहेगा। शनि का अपने नक्षत्र में गोचर आपको करियर में स्थिरता देगा। अगर लंबे समय से नौकरी में असंतोष था या कोई बदलाव चाह रहे थे, तो यह समय नई संभावनाओं के द्वार खोल सकता है। व्यवसाय में नई योजनाएं बनेंगी और उनमें सफलता भी मिलेगी। जो लोग विदेश यात्रा या उच्च शिक्षा की सोच रहे हैं, उनके लिए समय अनुकूल है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए रुका हुआ व्यापार अब गति पकड़ेगा। यदि आपने पहले किसी योजना में निवेश किया था और उसका लाभ नहीं मिल रहा था, तो अब उसका फल मिलने की संभावना है। शनि का यह गोचर आपके लिए आर्थिक स्थिरता लाने वाला है। नए व्यवसाय की शुरुआत करने वालों के लिए भी समय शुभ रहेगा। मित्रों और परिवार से सहयोग मिलेगा।
कर्क राशि
शनि का यह परिवर्तन कर्क राशि के जातकों के लिए करियर की दृष्टि से अत्यंत लाभकारी रहेगा। नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं और पुराने कार्यस्थल पर प्रमोशन या प्रशंसा का योग बन रहा है। नौकरी में स्थायित्व और संतोष मिलेगा। लंबे समय से जो लोग किसी मानसिक तनाव या असमंजस की स्थिति से गुजर रहे थे, उन्हें अब राहत मिलेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
मकर राशि
मकर राशि शनि की अपनी राशि है और जब शनि अपने ही नक्षत्र में आते हैं, तो इसका गहरा प्रभाव यहां देखने को मिलता है। इस समय आपको वरिष्ठों और बॉस का पूरा सहयोग मिलेगा। जो लोग किसी नए प्रोजेक्ट में हाथ आजमाना चाहते हैं, उनके लिए समय अनुकूल है। शादी योग्य लोगों को अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। मानसिक तनाव में कमी आएगी और पारिवारिक जीवन भी सुखमय रहेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय उपलब्धियों से भरा रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा और रुके हुए काम पूरे होंगे। साझेदारी के कार्यों से लाभ होगा, खासकर यदि आपने पहले किसी पार्टनरशिप में काम किया है तो अब उसका लाभ मिलेगा। पारिवारिक संबंधों में मिठास बढ़ेगी, और सेहत में भी सुधार देखने को मिलेगा। पुराने रोगों से मुक्ति मिल सकती है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
6 hrs agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
1 day agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
2 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
2 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
3 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
3 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
4 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines