Saturn Transit 2023: शनिदेव को कर्मों का देवता माना गया है। मान्यता है कि यदि किसी जातक पर शनिदेव की विशेष कृपा होती है, उसके जीवन में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं हो सकती है। वहीं शनिदेव का दुष्प्रभाव जिन जातकों पर पड़ता है उसके जीवन में कई सारे दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ज्योतिषियों के अनुसार, सभी ग्रहों की अपेक्षा शनि देव सबसे धीमी चाल में गोचर करने वाले ग्रह हैं।
शास्त्र के अनुसार, 4 नवंबर को शनिदेव अपनी चाल बदल देंगे। जिससे कुछ राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ने वाला है। साल 2024 में कुछ राशियों पर शनि देव की कृपा जमकर बरसने वाला है। साथ ही उन राशियों के जीवन के लिए शुभ फलदायी रहने वाला है। तो आइए इस खबर में जानते हैं कि शनि की मार्गी चाल से किन-किन राशियों को लाभ मिलने वाला है।
यह भी पढ़ें- आज लगने जा रहा है सूर्य ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी ना करें 5 काम
2024 में शनि की मार्गी से 5 राशियों को मिलेगा लाभ
मेष राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 2024 में शनिदेव की मार्गी चाल से मेष राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। जातक को कारोबार में लाभ होगा। साथ ही जातक के कार्यों की सराहना की जाएगी। मेष राशि के जातकों के अंदर आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कारोबार और नौकरी में जमकर लाभ होगा। दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलेगा। किसी धार्मिक स्थान पर जाने की योजना बना सकते हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए साल 2024 बहुत ही शुभ रहेगा। जो जातक नौकरी, कारोबार या व्यापार कर रहे हैं, उनके द्वारा किए कार्यों की सराहना की जाएगी। साथ ही लाभ की प्राप्ति भी होगी। सीनियर का भरपूर सहयोग मिलेगा. जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। साल 2024 में धन लाभ होगा, जिससे आपको आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए 2024 शुभ फलदायी रहने वाला है।
यह भी पढ़ें- 100 साल बाद शनि अमावस्या पर सूर्य ग्रहण, 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, होगा अकूत धन लाभ
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए साल 2024 शुभ मानी जा रही है। जिन जातकों की आर्थिक स्थिति खराब चल रही है, उनके लिए साल 2024 धन लाभ लेकर आने वाला है। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा। जो जातक कानूनी मामलों में उलझे हुए हैं, उनको शुभ समाचार मिल सकता है। हालांकि कारोबार में थोड़ी दिक्कत आ सकती है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए शनिदेव का मार्गी चाल बहुत शुभ रहने वाला है। जो जातक कारोबार में निवेश किए हैं, उनको धन लाभ हो सकता है। घरवालों में सुख-समृद्धि का माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। साल 2024 मिथुन राशि के जातकों के लिए आर्थिक लाभ लेकर आने वाला है। नौकरी करने वाले जातकों की नौकरी में प्रमोशन हो सकता है।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए साल 2024 लाभकारी रहने वाला है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उन्हें नई जॉब का ऑफर मिल सकता है। कारोबार के क्षेत्र में आर्थिक धन का लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ थोड़ा नोक-झोंक हो सकती है।
यह भी पढ़ें- मंंगल के नक्षत्र परिवर्तन से शुरू हुए 4 राशियों के अच्छे दिन, होगा जबरदस्त धन लाभ
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
16 hrs agoनरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
19 hrs agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
2 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
4 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
4 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
5 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines