---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

100 साल बाद शनि अमावस्या पर सूर्य ग्रहण, 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, होगा अकूत धन लाभ

Shanishchari Amavasya 2023: शनिश्चरी अमावस्या पर आज सूर्य ग्रहण का खास संयोग बन रहा है। ऐसे में आज कुछ राशियों पर शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी। शनि की विशेष कृपा के परिणामस्वरूप 3 राशि वालों की जिंदगी में खुशहाली आएगी।

---विज्ञापन---

Shanishchari Amavasya 2023, Surya Grahan 2023: आश्विन मास की अमावस्या तिथि पर पितृ विसर्जन किया जाता है। जिसे सर्वपितृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल 14 अक्टूबर, शनिवार को अमावस्या पड़ रही है। अमावस्या पर शनिवार होने के कारण इसे शनि अमावस्या या शनिश्चरी अमावस्या के नाम से जाना जाता है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, 100 साल बाद शनि अमावस्या पर सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। ज्योतिष के जानकार बता रहे हैं कि शनिवार को बने शनि अमावस्या और सूर्य ग्रहण के दुर्लभ संयोग से कुछ राशियों पर शनि देव अपनी खूब कृपा बरसाएंगे। आइए जानते हैं कि शनि अमावस्या पर बने सूर्य ग्रहण के संयोग से किन 3 राशि वालों को सबसे अधिक लाभ होगा।

मेष राशि

ज्योतिषीय गणना के मुताबिक आज शनि अमावस्या पर बनने वाले सूर्य ग्रहण के संयोग से मेष राशि वालों का जीवन खुशहाल नजर आएगा। इसके साथ ही मेष राशि से संबंधित जातकों को शनि देव और राहु-केतु की भी कृपा दृष्टि प्राप्त होगी। जिसके परिणामस्वरूप नौकरी में खूब तरक्की देखने को मिल सकती है। पैतृक संपत्ति से जमकर आर्थिक लाभ होगा। आर्थिक मसलों का निपटारा होगा। रिश्तों में चल रहे मनमुटाव दूर होंगे। दांपत्य जीवन में खुशहाली बरकारार रहेगी। आज से आय के अन्य साधन भी मजबूत होंगे, जिसका दूरगामी परिणाम होगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Surya Grahan 2023 Precautions: आज लगने जा रहा है सूर्य ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी ना करें 5 काम

मिथुन राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि अमावस्या पर बने सूर्य ग्रहण के शुभ संयोग से मिथुन राशि वालों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव आएगा। साथ ही साथ नौकरी-व्यापार में भी खूब आर्थिक प्रगति देखने को मिलेगी। आमदनी के कई साधन विकसित होंगे, जिससे भविष्य में भरपूर धन लाभ प्राप्त होगा। जिन जातकों की शादीशुदा जिंदगी में किन्हीं वजहों से खटास आ गई थी, वह दूर हो जाएगा और दांपत्य जीवन खुशहाल नजर आएगा। शनि देव की विशेष कृपा के परिणामस्वरू नौकरी में पदोन्नति और बिजनेस में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।

---विज्ञापन---

कुंभ राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि अमावस्या पर बनने वाला सूर्य ग्रहण का शुभ संयोग कुंभ राशि वालों के लिए वरदान के समान साबित होगा। दरअसल कुंभ राशि से संबंधित जातकों पर शनि देव मेहरबान रहेंगे। जिसके परिणामस्वरूप आर्थिक जीवन में संवृद्धि नजर आएगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। फिजूलखर्ची से निजात मिल सकता है। क्योंकि राहु-केतु की भी शुभ दृष्टि प्राप्त होगी। नौकरी में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। बिजनेस में आर्थिक प्रगति के कई योग हैं। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: मंंगल के नक्षत्र परिवर्तन से शुरू हुए 4 राशियों के अच्छे दिन, होगा जबरदस्त धन लाभ

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---विज्ञापन---

First published on: Oct 14, 2023 07:02 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola