तुला राशि
शनि की मार्गी चाल का असर तुला राशि पर विशेष रूप से पड़ेगा। दरअसल शनि देव की सीधी चाल इस राशि के जातकों के लिए अत्यंत शुभ माना जा रहा है। ऐसे में 4 नवंबर के बाद का समय तुला राशि वालों के लिए लकी साबित होगा। इस दौरान नौकरी में पदोन्नति और व्यापार में आर्थिक लाभ का भरपूर अवसर प्राप्त होगा। छात्रों को इस दौरान प्रतियोगी परीक्षा में बड़ी सफलता मिल सकती है। घर-परिवार में सुख-समृद्धि का माहौल रहेगा।कुंभ राशि
शनि देव अपनी सीधी चाल से कुंभ राशि वालों को विशेष लाभ पहुंचाएंगे। दरअसल 4 नवंबर को जब शनि देव मार्गी अवस्था में आएंगे तो उसके बाद कुंभ राशि वालों के अच्छे दिन आ जाएंगे। यानी शनि मार्गी से कुंभ राशि वालों को विशेष लाभ होगा। कुंभ राशि वालों को 4 नवंबर से तरक्की के द्वार खुल जाएंगे। इसके साथ ही नौकरी और व्यापार में भी खास उन्नति होगी। पारिवारिक जीवन में मिठास बनी रहेगी। अचानक धन लाभ का योग बनेगा।मिथुन राशि
शनि का मार्गी होना मिथुन राशि वालों के लिए भाग्यवर्धक माना जा रहा है। दरअसल इस दौरान शनि देव की खूब कृपा प्राप्त होगी। जिसके बिजनेस और रोजगार में जमकर लाभ प्राप्त करेंगे। इसके साथ ही जॉब में प्रमोशन का भी लाभ मिलेगा। अधिकारी वर्ग आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। घर-परिवार में खुशियों का महौल रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद बना रहेगा, जो कि तरक्की में चार चांद लगाएंगे। विदेश से भी धन कमाने का योग है। यात्रा से धन लाभ होगा। कुल मिलाकर इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।