Saptahik Rashifal (29 Aug to 4 Sept) : आज से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। ऐसे में तमाम लोगों में मन में सवाल उठना लाजमी है कि यह सप्ताह उनके लिए कैसा रहने वाला है। लोगों के मन में ये जिज्ञासा भी होती है कि ये सप्ताह उनके लिए शुभ रहेगा, सामान्य रहेगा या फिर खराब।
इस सप्ताह गोचर ग्रह में राहु मेष राशि में मंगल वृष राशि में शुक्र कर्क राशि में सूर्य सिंह राशि में बुध कन्या राशि में तथा केतु तुला राशि में चलित रहेंगे। शनि मकर राशि में वक्री गुरु मीन राशि में वक्री है। 29 अगस्त को शनि धनिष्ठा नक्षत्र के प्रथम चरण में वक्री होगा तथा सूर्य पूर्व फाल्गुन नक्षत्र में चलता रहेगा तथा तथा 31 अगस्त को शुक्र सिंह राशि में प्रवेश करेगा इस दिन गणेश चतुर्थी भी है अर्थात अबूझ मुहूर्त है।
दरअसल हमारे जीवन में राशि के हिसाब से दिन, महीना और साल की तरह सप्ताह का भी खास असर पड़ता है। सप्ताह में सात दिन होते हैं, ऐसे ग्रहों की दशा और गोजर बदलने की प्रबल संभावना रही है। इन ग्रहों के कारण नौकरी, बिजनेस, सेहत, लेन-देन, निवेश और प्रॉपर्टी संबंधी बड़े फैसले और बदलावा भी होने की संभावना बनी रहती है। ऐसे में लोगों के जीवन पर इसका प्रभाव पड़ना स्वाभाविक है।
दरअसल, ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यहां आप अपनी राशि के अनुसार अपना सप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal) जान सकते हैं और बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने इस सप्ताह को खास बना सकते हैं।
इस सप्ताह कैसा रहेगा आपका आर्थिक, पारिवारिक, नौकरी, व्यापार और प्रेम जीवन। इस सप्ताह किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार, हर वर्ग के लिए और हर राशि वालों के लिए ज्योतिष शोधकर्ता डॉ. एम एस लालपुरिया विस्तार से सप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal: (29 Aug to 4 Sept) लेकर आए हैं।
ये सप्ताह विभिन्न राशि के जातकों के लिए किस तरह का होने वाला है, आइये जानते हैं…
मेष (Aries) लग्न राशिः
मेष लग्न के जातकों का कारोबार अच्छा चलेगा लाभ भी होगा। इनको विनियोग तथा प्रतिभूतियों से लाभ नहीं होगा तथा जो जातक सेवा में हैं उनको अपनी वाणी के कारण परेशानी हो सकती है। जातक अथवा उसकी संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। लेकिन प्यार तथा रोमांस में सफलता नहीं मिलेगी। जातक का दांपत्य जीवन भी ऐसे ही चलेगा कोई विशेष स्नेहा नहीं होगा। जातक का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
वृष (Taurus) लग्न राशिः
वृष लग्न के जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा चलेगा तथा आमदनी होगी। जातक को विनियोग तथा प्रतिभूतियों से भी लाभ होगा और जातक की संतान को अथवा स्वयं को प्रतियोगी की परीक्षा में सफलता मिलेगी। जबकि प्यार तथा रोमांस में भी कोई समस्या नहीं होगी। जो जातक सेवा में हैं उनको सेवा के दौरान कुछ परेशानी हो सकती है। अतः उनकी शत्रुता बढ़ेगी। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मिथुन (Gemini) लग्न राशिः
मिथुन लग्न के जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा चलेगा लेकिन लाभ बहुत ज्यादा नहीं होगा। इन जातकों को विनियोग तथा प्रतिभूतियों से भी लाभ के अवसर बनेंगे। किसी विशेष एक विनियोग में धोखा भी खा सकते हैं। जातक अथवा उसकी संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता नहीं मिलेगी तथा प्यार और रोमांस में भी धोखा होगा। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कर्क (Cancer) लग्न राशिः
कर्क लग्न के जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय बहुत अधिक अच्छा नहीं चलेगा। केवल जो भूमि का व्यवसाय करते हैं उनके कारोबार ठीक चलेगा। इन जातकों को विनियोग तथा प्रतिभूतियों से भी लाभ हो सकता है। जातक को व्यापार में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। प्यार तथा रोमांस का अवसर तो मिलेगा। लेकिन इसमें धोखा होगा। जातक का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता नहीं मिलेगी।
सिंह (Leo) लग्न राशिः
सिंह लग्न वाले जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय अधिक अच्छा नहीं चलेगा लाभ भी नहीं होगा। विनियोग तथा प्रतिभूतियों से इन्हें लाभ होगा। जातक के शत्रु सफल नहीं होंगे तथा जो सेवा में उनके प्रभाव बढ़ेगा। जातक को मानसिक चिंता अधिक रहेगी। नींद लेने में कुछ परेशानी आएगी। संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी तथा प्यार और रोमांस में भी कोई समस्या नहीं है। जातक का स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
कन्या (Virgo) लग्न राशिः
कन्या लग्न के जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा चलेगा तथा इन्हें लाभ भी होगा। इन जातकों को विनियोग तथा प्रतिभूतियों से कोई लाभ नहीं होगा। इन्हें शारीरिक पीड़ा झेलनी पड़ सकती हैं। साझेदारी व्यवसाय में लाभ होने की संभावना बनेगी तथा कारोबार और बढ़ेगा। संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी तथा प्यार और रोमांस से भी कोई समस्या नहीं होगी। जातक का स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
तुला (Libra) लग्न राशिः
तुला लग्न के जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा चलेगा तथा लाभ होगा। इन जातकों को विनियोग तथा प्रतिभूति से लाभ होगा। लाभ के स्थान पर हानि होगी तथा दांपत्य जीवन भी ऐसे ही चलेगा। जातक की संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी तथा प्यार और रोमांस में अभी सफलता नहीं मिलेगी। जातक का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा।
वृश्चिक (Scorpio) लग्न राशिः
वृश्चिक लग्न के जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय सामान्य चलेगा। इन जातकों को विनियोग पति पत्नी से भी लाभ होगा। जातक की संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी तथा प्यार और रोमांस में कोई समस्या नहीं होगी। शत्रु का विनाश होगा जातक का स्थान परिवर्तन हो सकता है अथवा जातक को साझेदारी से नुकसान इत्यादि से सामना करना पड़ सकता है। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
धनु (Sagittarius) लग्न राशिः
धनु लग्न के जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा चलेगा। इन व्यापार और घर से लाभ नहीं होगा हानि होने की अधिक संभावना है। संतान को अथवा स्वयं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता नहीं मिलेगी तथा प्यार और रोमांस में भी बाधा बनी रहेगी। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मकर (Capricorn) लग्न राशिः
मकर लग्न के जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा नहीं चलेगा नहीं इनको लाभ होगा। इन जातकों को विनियोग तथा प्रतिभागियों से लाभ हो सकता है तथा भाइयों का प्यार भी विपरीत होगा और साथ मैं परिवर्तन होगा। संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी तथा प्यार और रोमांस में सफलता नहीं मिलेगी। इन जातकों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कुम्भ (Aquarius) लग्न राशिः
मीन लग्न वाले जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा चलेगा और इन्हें लाभ भी होगा। इन जातकों को जहां से चाहेंगे वहां से सहयोग मिलता रहेगा लेकिन फिर भी इनको अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। जातक के भाई-बहन का स्नेह और प्यार बढ़ेगा तथा जातक जो सेवा में उनके और अधिक सेवक प्राप्त हो सकते हैं अथवा उनके अधीन नौकर मिलने की संभावना रहेगी। यात्रा के दौरान कष्ट हो सकता है। वाहन इत्यादि सावधानी से चलाएं। प्यार तथा रोमांस में अधिक सफलता नहीं मिलेगी। जातक की संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मीन (Pisces) लग्न राशिः
कुंभ लग्न वाले जातकों का व्यापार वैसे ठीक चलेगा लेकिन लाभ नहीं होगा। इन जातकों को विदेशी भ्रमण का अवसर भी प्राप्त होगा अथवा इन की विदेश यात्रा का योग बनता है। जातक कोई स्थाई भी विनियोग कर सकता है। उनके शत्रुओं का नाश होगा तथा इनका पराक्रम भी बढ़ेगा। जातक अथवा उसकी संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी तथा प्यार और रोमांस में कोई समस्या नहीं है। इन जातकों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।
संबंधित खबरें
अमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
6 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
1 day agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
4 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
5 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines