Saptahik Rashifal (26 Sept to 2 Oct) : आज से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। ऐसे में तमाम लोगों में मन में सवाल उठना लाजमी है कि यह सप्ताह उनके लिए कैसा रहने वाला है। लोगों के मन में ये जिज्ञासा भी होती है कि ये सप्ताह उनके लिए शुभ रहेगा, सामान्य रहेगा या फिर खराब।
इस सप्ताह गोचर ग्रह में राहु मेष राशि में वक्री मंगल वृष राशि शुक्र सिंह राशि सूर्य और बुध कन्या राशि में चलित रहेंगे जबकि केतु तुला में वक्री शनि मकर तथा बृहस्पति मीन राशि में वक्री रहेंगे। 30 सितंबर को बुध का उदय होगा तथा 1 अक्टूबर को शुक्र अस्त होगा 2 अक्टूबर को बुध मार्गी होगा। सूर्य चंद्रमा के नक्षत्र हस्त में चलेगा। 26 सितंबर से नवरात्र की स्थापना होगी दुर्गा पूजा की जाएगी।
दरअसल, ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यहां आप अपनी राशि के अनुसार अपना सप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal) जान सकते हैं और बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने इस सप्ताह को खास बना सकते हैं।
इस सप्ताह कैसा रहेगा आपका आर्थिक, पारिवारिक, नौकरी, व्यापार और प्रेम जीवन। इस सप्ताह किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार, हर वर्ग के लिए और हर राशि वालों के लिए ज्योतिष शोधकर्ता डॉ. एम एस लालपुरिया विस्तार से सप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal: (26 Sept to 2 Oct) लेकर आए हैं।
ये सप्ताह विभिन्न राशि के जातकों के लिए किस तरह का होने वाला है, आइये जानते हैं…
मेष (Aries) लग्न राशिः
मेष लग्न वालों के लिए यह सप्ताह बहुत अधिक अच्छा नहीं है। व्यापार तथा व्यवसाय में भी अधिक सफलता नहीं मिलेगी। मानसिक चिंता बनी रहेगी तथा शत्रुता बढ़ेगी। किसी विदेशी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है अथवा विदेश जाने का प्रोग्राम बन सकता है। सप्ताह के अंत में जातक की संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। प्यार तथा रोमांस में ही समस्या नहीं रहेगी। जातक का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा।
वृष (Taurus) लग्न राशिः
वृष लग्न वाले जातकों का व्यापार और व्यवसाय ठीक चलेगा तथा लाभ भी होगा। इन जातकों को प्रतियोगी की परीक्षा में सफलता नहीं मिलेगी। प्यार और रोमांस में भी मुश्किलें होंगी तथा सप्ताह में खर्चा भी होगा। मित्र शत्रु जैसा व्यवहार करेंगे। जातक का स्वास्थ्य नरम रहेगा।
मिथुन (Gemini) लग्न राशिः
मिथुन लग्न वाले जातकों का व्यापार और व्यवसाय अधिक संतोषजनक नहीं रहेगा। फायदे के स्थान पर हानि होने की संभावना रहेगी। इन जातकों को अपने कुटुम सदस्यों से लाभ हो सकता है। जबकि विनियोग तथा प्रतिभूति से भी लाभ नहीं होगा। जातक की संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता नहीं मिलेगी। जातक को भी सफलता नहीं मिलेगी। प्यार और रोमांस से धोखा होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कर्क (Cancer) लग्न राशिः
कर्क लग्न वाले जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा नहीं चलेगा। कई समस्याएं आएंगी। जबकि घर और पड़ोस में सुख शांति रहेगी। बच्चे खुश रहेंगे। जातक के शत्रु परास्त होंगे तथा जातक में अधिक हिम्मत और साहस बनेगा। प्रतियोगी परीक्षा में संतान को सफलता हासिल होगी। प्यार और रोमांस में सफलता हासिल होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
सिंह (Leo) लग्न राशिः
सिंह लग्न वाले जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा नहीं चलेगा। इन्हें विनियोग तथा प्रतिभूति से भी लाभ नहीं होगा। जातक की संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। जातक प्यार तथा रोमांस में सफल होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कन्या (Virgo) लग्न राशिः
कन्या लग्न वाले जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा चलेगा और लाभ होगा। विनियोग तथा प्रतिभूति से भी लाभ होने का अवसर बनेगा। जबकि साझेदारी व्यवसाय में फायदा नहीं होगा। जातक की संतान को प्रतियोगी की परीक्षा में सफलता हासिल होगी। प्यार और रोमांस में कोई समस्या नहीं होगी। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
तुला (Libra) लग्न राशिः
तुला लग्न वाले जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा चलेगा और अच्छा लाभ भी होगा। इन जातक को विनियोग तथा प्रतिभूतियों से भी लाभ होगा। जबकि साझेदारी से लाभ नहीं होगा धोखा अधिक होगा। जातक की संतान को प्रतियोगी की परीक्षा में सफलता हासिल होगी। प्यार और रोमांस में कोई समस्या नहीं होगी। जातक सरकारी सेवा में हैं तो उन्हें लाभ होगा। दांपत्य जीवन भी ठीक-ठाक चलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा अर्थात सर्दी जुखाम हो सकती है।
वृश्चिक (Scorpio) लग्न राशिः
वृश्चिक लग्न वाले जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय सामान्य चलेगा ना अधिक लाभ होगा नहीं ही अधिक नुकसान होगा । इन जातकों को विनियोग तथा प्रतिभूति से फायदा होगा जबकि जातक के शत्रु अधिक हावी होने का प्रयास करेंगे । संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी तथा प्यार और रोमांस में कोई समस्या नहीं होगी। जो जातक सेवा में है उनका स्थान परिवर्तन हो सकता है। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
धनु (Sagittarius) लग्न राशिः
धनु लग्न वाले जातकों को व्यापार तथा व्यवसाय से लाभ नहीं होगा। नुकसान होने की संभावना रहेगी। विनियोग तथा प्रतिभूतियों से भी विपरीत परिणाम मिलेंगे। संतान को प्रतियोगी की परीक्षा में सफलता हासिल नहीं होगी। प्यार और रोमांस में भी समस्या रहेगी। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मकर (Capricorn) लग्न राशिः
मकर लग्न वाले जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय अधिक अच्छा नहीं चलेगा और लाभ भी कम होगा। विनियोग तथा प्रतिभूति से भी लाभ नहीं होगा। प्रतियोगी परीक्षा में संतान को सफलता हासिल होगी। प्यार और रोमांस में भी सफल होंगे। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कुम्भ (Aquarius) लग्न राशिः
कुंभ लग्न वाले जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा चलेगा और लाभ भी होगा। इन जातक को विनियोग तथा प्रतिभूति लाभ होगा। जातक का साहस बढ़ेगा तथा शत्रुओं का नाश होगा लेकिन भाई बंधुओं आपस में थोड़ा मनमुटाव बना रहेगा। संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। प्यार और रोमांस में भी सफल रहेगा। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मीन (Pisces) लग्न राशिः
मीन लग्न वाले जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा चलेगा और लाभ भी होगा। जबकि विनियोग तथा प्रतिभूतियों से लाभ नहीं होगा। जातक की संतान को प्रतियोगी की परीक्षा में सफलता हासिल होगी। प्यार और रोमांस में कोई अधिक समस्या नहीं होगी। अर्थव्यवस्था में लाभ भी होगा। इन जातकों को सप्ताह के प्रारंभिक दिनों तथा अंतिम दिनों में लाभ होगा। जबकि मध्य में थोड़ा सा कमजोर अथवा नरम रहेगा। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
संबंधित खबरें
गुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
14 hrs agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
2 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
4 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
5 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines