Saptahik Rashifal (14 to 20 Nov) : आज से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। ऐसे में तमाम लोगों में मन में सवाल उठना लाजमी है कि यह सप्ताह उनके लिए कैसा रहने वाला है। लोगों के मन में ये जिज्ञासा भी होती है कि ये सप्ताह उनके लिए शुभ रहेगा, सामान्य रहेगा या फिर खराब।
इस सप्ताह गोचर ग्रह में राहु मेष राशि मंगल वृष राशि में सूर्य बुध शुक्र तुला तथा केतु भी तुला राशि में वक्री है। शनि मकर राशि में गुरु मीन राशि में चलित रहेंगे। 13 तारीख को मंगल वृष राशि में प्रवेश किया तथा 14 नवंबर को शुक्र अनुराधा नक्षत्र में 15 नवंबर को बुध अनुराधा नक्षत्र में तथा 16 नवंबर को सूर्य अपना नीच स्थान छोड़कर वृश्चिक राशि में प्रवेश लेगा इससे वृश्चिक राशि वालों का प्रभाव बढ़ेगा। सूर्य विशाखा नक्षत्र में है हेमंत ऋतु है तथा सूर्य दक्षिणायन में है।
दरअसल हमारे जीवन में राशि के हिसाब से दिन, महीना और साल की तरह सप्ताह का भी खास असर पड़ता है। सप्ताह में सात दिन होते हैं, ऐसे ग्रहों की दशा और गोजर बदलने की प्रबल संभावना रही है। इन ग्रहों के कारण नौकरी, बिजनेस, सेहत, लेन-देन, निवेश और प्रॉपर्टी संबंधी बड़े फैसले और बदलावा भी होने की संभावना बनी रहती है। ऐसे में लोगों के जीवन पर इसका प्रभाव पड़ना स्वाभाविक है।
इस सप्ताह कैसा रहेगा आपका आर्थिक, पारिवारिक, नौकरी, व्यापार और प्रेम जीवन। इस सप्ताह किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार, हर वर्ग के लिए और हर राशि वालों के लिए ज्योतिष शोधकर्ता डॉ. एम एस लालपुरिया विस्तार से सप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal: (14 to 20 Nov) लेकर आए हैं।
ये सप्ताह विभिन्न राशि के जातकों के लिए किस तरह का होने वाला है, आइये जानते हैं…
मेष (Aries) लग्न राशिः
मेष लग्न वाले जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। व्यापार तथा नौकरी वालों के कर्म स्थल पर प्रभाव में फर्क पड़ेगा। शत्रुओं का विनाश होगा। व्यापार अच्छा चलेगा लाभ भी होगा। विनियोग और प्रतिभूति से भी लाभ नहीं होने की संभावना है। घर में नए वाहन का योग बनता है अथवा नया घर या फ्लैट क्रय किया जा सकता है। संतान को भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी. प्यार तथा रोमांस में कोई समस्या नहीं होगी। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
वृष (Taurus) लग्न राशिः
वृष लग्न वाले जातकों का व्यापार व व्यवसाय अच्छा चलेगा तथा लाभ भी होगा। मित्रों का और सहयोगी व्यापारी का अच्छा साथ मिलेगा। विनियोग और प्रतिभूति का लाभ का योग बनता है। नौकरी वाले जातकों का स्थान परिवर्तन हो सकता है। इसका दंपति जीवन में भी प्रभाव पड़ेगा। जातक की संतान को प्रतियोगी की परीक्षा में सफलता मिलेगी। इस सप्ताह प्यार और रोमांस में कोई समस्या नहीं होगी। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहे
मिथुन (Gemini) लग्न राशिः
मिथुन लग्न वाले जातकों को व्यापार तथा व्यवसाय में तो सफलता मिलेगी लेकिन विनियोग और प्रतिभूति में धोखा खा सकते हैं। विदेश से लाभ नहीं होगा तथा जो जातक सेवा में है उनको सेवा में लाभ होगा और पद की प्राप्ति होगी। जातक की संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता नहीं मिलेगी तथा निराशा रहेगी। प्यार तथा रोमांस के हिसाब से भी यह सप्ताह अच्छा नहीं है। जातक का स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
कर्क (Cancer) लग्न राशिः
कर्क लग्न वाले जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय बहुत अधिक अच्छा नहीं चलेगा। अधिक लाभ होगा। इन जातकों को विनियोग तथा प्रतिभूति से लाभ हो सकता है। जातक की संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल हो सकती है जबकि प्यार और रोमांस में समस्या रहेगी। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जातक को दांपत्य जीवन में अधिक सफलता नहीं मिलेगी जबकि विदेशी व्यापार में लाभ हो सकता है तथा भाग्य काम आएगा।
सिंह (Leo) लग्न राशिः
सिंह लग्न वाले जातकों काम सामान्य तरीके से चलता रहेगा। जातक को नियुक्ति तिथि से लाभ होगा। साझेदारी से भी लाभ होगा। जातक को मानसिक चिंता अधिक रहेगी। जो जातक सेवा में उनको सफलता मिलेगी। जातक की संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कन्या (Virgo) लग्न राशिः
कन्या लग्न वाले जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा चलेगा। जबकि विनियोग तथा प्रतिभूति से लाभ नहीं होगा। और लाभ की जगह हानि का योग बनता है। साझेदारी से लाभ होगा। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्यार में सफलता आंशिक है।
तुला (Libra) लग्न राशिः
तुला लग्न वाले जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा चलेगा और लाभ भी होगा। इन जातकों को विनियोग तथा प्रतिभूति से लाभ नहीं होगा जबकि खेलकूद में स्पर्धा चलोगी और सफलता हासिल होगी। जातक की संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। प्यार और रोमांस में भी सफल होगा। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा जबकि उनको शंका रहेगी।
वृश्चिक (Scorpio) लग्न राशिः
वृश्चिक लग्न वाले जातकों का यह सप्ताह अच्छा रहेगा। कामों में सफलता से मिलेगी। विनियोग और प्रतिनिधियों से भी लाभ होगा। जातक का प्रभाव बढ़ेगा तथा विरोध कम होंगे। जातक की संतान को भी सफलता मिलेगी। प्यार तथा रोमांस में सफल रहेंगे। घर में मांगलिक कार्य भी हो सकते हैं। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
धनु (Sagittarius) लग्न राशिः
धनु लग्न वाले जातकों का व्यापार और व्यवसाय अच्छा चलेगा हालांकि लाभ कम होगा। विनियोग तथा प्रतिभूति से भी लाभ नहीं होगा। जातक की संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता नहीं मिलेगी। प्यार और रोमांस में भी समस्या रहेगी। जातक का स्वास्थ्य सही रहेगा।
मकर (Capricorn) लग्न राशिः
मकर लग्न वाले जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा नहीं चलेगा और लाभ भी कम होगा। जातक को विदेशी व्यापार से लाभ होगा। संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। जबकि प्यार और रोमांस में समस्या रहेगी। जातक का स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
कुम्भ (Aquarius) लग्न राशिः
कुंभ लग्न वाले जातकों के व्यापार तथा व्यवसाय बहुत अधिक अच्छा नहीं चलेगा। जबकि सामान्य चलता रहेगा और लाभ भी सामान्य होगा। इन जातकों को विनियोग तथा प्रतिभूति से लाभ होगा। संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। प्यार तथा रोमांस में कोई समस्या नहीं है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सर्दी का प्रभाव हो सकता है। सावधानी रखने की आवश्यकता है।
मीन (Pisces) लग्न राशिः
मीन लग्न वाले जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा चलेगा तथा इनको लाभ भी होगा। जातक की आय में भी वृद्धि होगी तथा विनियोग और प्रतिभूति से लाभ नहीं होगा। अपने जीवन भी अच्छा चलेगा। संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हांसिल होगी। प्यार और रोमांस में सफलता मिलेगी। उनका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस सप्ताह जातक का खर्चा बढ़ सकता है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
7 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines