Saptahik Rashifal, 2 to 8 Jan 2023: आज से नए साल 2023 के पहले सप्ताह की शुरुआत हो रही है। ऐसे में तमाम लोगों में मन में सवाल उठना लाजमी है कि यह सप्ताह उनके लिए कैसा रहने वाला है। लोगों के मन में ये जिज्ञासा भी होती है कि ये सप्ताह उनके लिए शुभ रहेगा, सामान्य रहेगा या फिर खराब।
इस सप्ताह में राहु मेष राशि मंगल वृष राश केतु तुला राशि में सूर्य बुध धनु राशि तथा शुक्र तथा शनि मकर राशि और गुरु मीन राशि मैं चलेंगे। 4 जनवरी 2023 को बुध ग्रह वक्री गति से चलेगा तथा 6 जनवरी को शुक्र ग्रह चंद्रमा के नक्षत्र में प्रवेश करेगा। 1 जनवरी से कैलेंडर वर्ष 2023 लागू होगा इस वर्ष में मेष राशि वाले, कन्या राशि कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह वर्ष अनुकूल अथवा सुखद परिणाम देने वाला नहीं होगा। वृष राशि, सिंह राशि तथा धनु राशि वाले के लिए आने वाला कैलेंडर वर्ष अच्छा होगा अर्थात अनुकूल परिणाम देगा।
इसमें शासन द्वारा सम्मान होगा ऐसा अवसर बनेगा और शासन में उनकी भागीदारी बढ़ेगी तथा धन संग्रह भी होगा। मिथुन, तुला तथा कुंभ राशि वाले जातकों के लिए कैलेंडर वर्ष अच्छा रहेगा। इनको मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा तथा जो नौकरी अथवा सेवा करते हो उनको प्रसन्नता होगी। कर्क, वृश्चिक तथा मीन राशि वाले जातकों के लिए यह वर्ष मिश्रित फलदायक होगा। कार्यक्षेत्र तथा व्यापार बढ़ेगा और आय के नए स्रोत का पता चलेगा तथा स्थाई विनियोग होगा। शिशिर ऋतु तथा सूर्य दक्षिणायन है।
दरअसल हमारे जीवन में राशि के हिसाब से दिन, महीना और साल की तरह सप्ताह का भी खास असर पड़ता है। सप्ताह में सात दिन होते हैं, ऐसे ग्रहों की दशा और गोजर बदलने की प्रबल संभावना रही है। इन ग्रहों के कारण नौकरी, बिजनेस, सेहत, लेन-देन, निवेश और प्रॉपर्टी संबंधी बड़े फैसले और बदलावा भी होने की संभावना बनी रहती है। ऐसे में लोगों के जीवन पर इसका प्रभाव पड़ना स्वाभाविक है।
ऐसा रहेगा इस सप्ताह का राशिफल (Saptahik Rashifal)
साल 2023 का पहला सप्ताह कैसा रहेगा आपका आर्थिक, पारिवारिक, नौकरी, व्यापार और प्रेम जीवन। इस सप्ताह किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार, हर वर्ग के लिए और हर राशि वालों के लिए ज्योतिष शोधकर्ता डॉ. एम एस लालपुरिया विस्तार से सप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal, 2 to 8 Jan 2023) लेकर आए हैं।
ये सप्ताह सभी राशि वालों के लिए किस तरह का रहने वाला है, आइये जानते हैं…
मेष राशि (Mesh Saptahik Rashifal)
मेष लग्न वाले जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा चलेगा। साथ ही लाभ भी होगा। इनकम भी बढ़ेगी तथा विनियोग और प्रतिभूति से भी लाभ होगा। साझेदारी से लाभ नहीं होगा। दांपत्य जीवन भी ज्यादा अच्छा नहीं चलेगा। मानसिक चिंता अधिक रहेगी। जातक की संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता का योग बनेगा। प्यार तथा रोमांस में भी कोई समस्या नहीं है। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
वृष राशि (Vrishabh Saptahik Rashifal)
वृष लग्न वाले वाले जातक को व्यापार तथा व्यवसाय से लाभ होगा। विनियोग और प्रतिभूति में भी लाभ होगा। साझेदारी व्यापार में भी लाभ होगा। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। जातक को प्यार तथा रोमांस का अवसर प्राप्त होगा। संतान को प्रतियोगी की परीक्षा में सफलता मिलने का योग बनेगा। समाज में प्रसिद्धि बढ़ेगी तथा पुराने विनियोग से धन संग्रह होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मिथुन राशि (Mithun Saptahik Rashifal)
मिथुन लग्न वाले जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा चलेगा और फायदा भी होगा। विशेष कर विदेशी व्यापार से अधिक लाभ के अवसर मिलेंगे। इन जातकों की संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल नहीं होगी। प्यार और रोमांस में समस्या रहेगी। जातक का स्वास्थ्य थोड़ा नरम रहेगा। विनियोग तथा प्रतिभूति फायदा होगा।
कर्क राशि (Kark Saptahik Rashifal)
कर्क लग्न के जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा नहीं चलेगा जबकि विदेशी व्यापार से इनकम होगी। विदेश यात्रा का भी योग बनता है। विनियोग तथा प्रतिभूति से आय के योग बनेंगे। जबकि पार्टनरशिप में कोई लाभ नहीं होगा। संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता का योग बनता है। प्यार और रोमांस में भी कोई परेशानी नहीं है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
सिंह राशि (Singh Saptahik Rashifal)
सिंह लग्न वाले जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा चलेगा, लेकिन अधिक लाभ नहीं होगा। क्योंकि भाग्य साथ नहीं देगा। विनियोग तथा प्रतिभूति से लाभ होगा। पार्टनरशिप से भी लाभ के योग बनेंगे। जो नौकरी में है उन्हें भी पद की प्राप्ति तथा लाभ का योग बनता है। संतान को प्रतियोगी परीक्षा में कोई परेशानी नहीं है। प्यार तथा रोमांस में कोई समस्या नहीं है। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कन्या राशि (Kanya Saptahik Rashifal)
कन्या लग्न के जातकों का व्यापार अच्छा चलेगा और लाभ भी होगा। जबकि इनको विनियोग तथा प्रतिभूति से लाभ नहीं होगा। विदेश यात्रा का भी योग बन रहा है। जातक की संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता नहीं मिलेगी। प्यार रोमांस में भी परेशानी रहेगी। दांपत्य जीवन में भी परेशानी रहेगी और तलाक भी हो सकता है। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
तुला राशि (Tula Saptahik Rashifal)
तुला लग्न वाले जातकों के व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा चलेगा। यद्यपि समझदारी में फायदा नहीं होगा। जबकि विनियोग तथा प्रतिभूति में फायदा होगा। दंपति जीवन में आपस में सोने का अभाव रहेगा और मन विचलित रहेगा। संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। प्यार और रोमांस में कोई परेशानी नहीं है। स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा।
वृश्चिक राशि (Vrishchik Saptahik Rashifal)
वृश्चिक लग्न वाले जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा चलेगा और लाभ भी होगा। विनियोग तथा प्रतिभूति से भी लाभ का योग बन रहा है। पार्टनरशिप से भी फायदा होगा। जातक के संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। प्यार और रोमांस में भी सफल होंगे। जातक का स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा पेट में समस्या रहेगी।
धनु राशि (Dhanu Saptahik Rashifal)
धनु लग्न के जातक का व्यापार व्यवसाय सामान्य चलेगा, हालांकि लाभ अधिक नहीं होगा। इन जातक को विनियोग तथा प्रतिभूति से भी लाभ नहीं होगा और ना ही पार्टनरशिप से होगा। जातक पेय पदार्थ का सेवन नहीं करें तो अच्छा रहेगा। संतान को परीक्षा में सफलता नहीं मिलेगी। प्यार और रोमांस में भी परेशानी रहेगी। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मकर राशि (Makar Saptahik Rashifal)
मकर लग्न वाले का व्यापार तथा व्यवसाय सामान्य चलेगा और लाभ भी अधिक होगा। विनियोग तथा प्रतिभूति से फायदा होगा। पार्टनरशिप से फायदा होगा। बच्चों को अच्छी शिक्षा का योग बनेगा तथा प्रवेश मिल जाएगा। संतान को प्रतियोगी परीक्षा में भी सफलता मिलेगी। प्यार और रोमांस सफल रहेंगे। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कुम्भ राशि (Kumbh Saptahik Rashifal)
कुंभ लग्न के जातक का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा चलेगा। व्यापार में लाभ भी अधिक होगा। विनियोग तथा प्रतिभूति तथा पार्टनरशिप से लाभ होगा। जो जातक दूसरा विवाह चाहते हैं उसका योग बन रहा है। संतान को प्रतियोगी की परीक्षा में सफलता हासिल होगी। प्यार और रोमांस में भी कोई समस्या नहीं है। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मीन राशि (Meen Saptahik Rashifal)
मीन लग्न वाले जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा चलेगा और लाभ भी होगा जबकि विनियोग तथा प्रतिभूति से लाभ नहीं होगा। परिवार तथा भाई बंधुओं में शांति और विश्वास रहेगा। जातक का पड़ोसी के साथ भी मधुर संबंध रहेगा। घर में कोई वाहन का योग बनता है। जबकि संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। प्यार और रोमांस में आशिक सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता का अभाव रहेगा अथवा मनमुटाव हो सकता है। शारीरिक कष्ट का भी योग बनता है। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कैलेंडर वर्ष 2023 सभी पाठकों के लिए शुभ हो अनुकूल हो तथा इच्छा पूर्ति करने वाला हो ।
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
9 hrs agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
1 day agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
3 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
5 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines