---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Saptahik Rashifal, 13 to 19 February  2023: इन तीन राशियों का प्यार चढ़ेगा परवान, तुला-मकर हेल्थ को लेकर रहें अलर्ट, जानें मेष से मीन तक का साप्ताहिक राशिफल

Saptahik Rashifal, 13 to 19 Feb : आज से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। ऐसे में तमाम लोगों में मन में सवाल उठना लाजमी है कि यह सप्ताह उनके लिए कैसा रहने वाला है। लोगों के मन में ये जिज्ञासा भी होती है कि ये सप्ताह उनके लिए शुभ रहेगा, सामान्य रहेगा या […]

---विज्ञापन---

Saptahik Rashifal, 13 to 19 Feb : आज से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। ऐसे में तमाम लोगों में मन में सवाल उठना लाजमी है कि यह सप्ताह उनके लिए कैसा रहने वाला है। लोगों के मन में ये जिज्ञासा भी होती है कि ये सप्ताह उनके लिए शुभ रहेगा, सामान्य रहेगा या फिर खराब।

आज यानी 13 फरवरी को ही सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश करेगा, 14 फरवरी को बुध श्रवण नक्षत्र में और शनि शतभिषा के चौथे चरण में प्रवेश लेगा। इसी दिन वैलेंटाइन डे भी है। 15 फरवरी को शुक्र मीन राशि में 16 फरवरी को सूर्य शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश लेगा जबकि 18 फरवरी को महाशिवरात्रि है। बसंत ऋतु तथा सूर्य उत्तरायण है।

---विज्ञापन---

दरअसल हमारे जीवन में राशि के हिसाब से दिन, महीना और साल की तरह सप्ताह का भी खास असर पड़ता है। सप्ताह में सात दिन होते हैं, ऐसे ग्रहों की दशा और गोजर बदलने की प्रबल संभावना रही है। इन ग्रहों के कारण नौकरी, बिजनेस, सेहत, लेन-देन, निवेश और प्रॉपर्टी संबंधी बड़े फैसले और बदलावा भी होने की संभावना बनी रहती है। ऐसे में लोगों के जीवन पर इसका प्रभाव पड़ना स्वाभाविक है।

ऐसा रहेगा इस सप्ताह का राशिफल (Saptahik Rashifal)

इस सप्ताह कैसा रहेगा आपका आर्थिक, पारिवारिक, नौकरी, व्यापार और प्रेम जीवन। इस सप्ताह किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार, हर वर्ग के लिए और हर राशि वालों के लिए ज्योतिष शोधकर्ता डॉ. एम एस लालपुरिया विस्तार से सप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal, 13 to 19 February) लेकर आए हैं।

---विज्ञापन---

ये सप्ताह सभी राशि वालों के लिए किस तरह का रहने वाला है, आइये जानते हैं…

मेष राशि (Mesh Saptahik Rashifal)

मेष लग्न वाले जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा चलेगा। जबकि लाभ अधिक नहीं हो पाएगा। इनका विनियोग तथा प्रतिभूति से भी लाभ का योग नहीं मिलेगा। साझेदारी से भी लाभ नहीं होगा। धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है। विदेश भ्रमण भी हो सकता है। संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता नहीं मिलेगी। प्यार और रोमांस में भी असफल रहेंगे। स्वास्थ्य सामान्य होगा। छोटी मोटी चोट लग सकती है।

वृष राशि (Vrishabh Saptahik Rashifal)

वृष लग्न वाले जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय अधिक अच्छा नहीं चलेगा। लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। इनको विनियोग तथा प्रतिभूति से लाभ हो सकता है। संतान को प्रतियोगिता की परीक्षा में सफलता मिलेगी। प्यार और रोमांस में भी सफल रहेंगे। इस सप्ताह में यात्रा का योग भी बनता है। ननिहाल तरफ जाने का विचार हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि (Mithun Saptahik Rashifal)

मिथुन लग्न वाले जातक का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा चलेगा। इनको लाभ की संभावना भी बनेगी। जबकि विनियोग तथा प्रतिभूति से लाभ नहीं होगा। पार्टनरशिप से फायदा होगा। विदेशी व्यापार से फायदा होगा। घर में सुख शांति बनी रहेगी। हालांकि खर्चा अधिक होगा। जातक की संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता नहीं मिलेगी। प्यार और रोमांस में भी समस्या रहेगी। यात्रा का योग बन रहा है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कर्क राशि (Kark Saptahik Rashifal) 

कर्क लग्न वाले जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा नहीं चलेगा। लाभ किस जगह हानि होने की संभावना रहेगी। जबकि विनियोग में अधिक पैसा लगेगा। पार्टनरशिप से फायदे का योग बनेगा तथा पार्टनरशिप अच्छी रहेगी। जातक की संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। प्यार और रोमांस में भी सफल रहेंगे। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

---विज्ञापन---

सिंह राशि (Singh Saptahik Rashifal)

सिंह लग्न वाले जातकों का व्यापार अच्छा चलेगा और लाभ होगा। जबकि पार्टनरशिप से फायदा नहीं होगा। विनियोग तथा प्रतिभूतियों से फायदा होगा। जातक की संतान को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। प्यार और रोमांस में भी सफल रहेंगे। दांपत्य जीवन में लेकर थोड़ी चिंता बनेगी। हो सकता है मनमुटाव भी हो जाए। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कन्या राशि (Kanya Saptahik Rashifal)

कन्या वाले जातकों का व्यापार अच्छा चलेगा। हालांकि पार्टनरशिप में बहुत अधिक फायदा नहीं होगा। विनियोग तथा प्रतिभूतियों से विशेष फायदा होगा। जो जातक सेवा में है उनके पदोन्नति योग। जातक की संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। प्यार और रोमांस में कोई समस्या नहीं रहेगी। घर और पड़ोस में सुख शांति का योग बनता है। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

---विज्ञापन---

आगें पढ़ने के लिए यहां क्लीक करें

First published on: Feb 13, 2023 02:04 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola