Pankaj Mishra
Read More
तुला लग्न वाले जातकों का व्यवसाय अच्छा चलेगा और लाभ भी होगा। इनको विनियोग तथा प्रतिभूति में भी लाभ का योग बनेगा। जबकि पार्टनरशिप से फायदा नहीं होगा। यात्रा के दौरान जातक सावधान रहें। गिरने या फिर चोट लगने की आशंका रहेगी। जातक की संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल नहीं होगी। प्यार और रोमांस में समस्या रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा।
वृश्चिक लग्न वाले जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय अधिक अच्छा नहीं चलेगा। पार्टनरशिप से भी हानि होगी। जबकि विनियोग और प्रतिभूति से फायदा होगा। जातक के सेवा में शत्रु अधिक होंगे और हानि करने का प्रयास करें। जातक की संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। प्यार और रोमांस में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य थोड़ा नरम रहेगा।
धनु लग्न वाले जातकों का व्यापार व व्यवसाय अच्छा चलेगा और लाभ भी होगा। जबकि विनियोग तथा प्रतिभूति से लाभ नहीं होगा। विदेशी व्यापार से फायदा होगा। विदेशी व्यापार बढ़ेगा और विदेश भ्रमण के मौके मिलेंगे। जातक के भाइयों में भ्रम और शंका पैदा होगा। जातक की संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता नहीं मिलेगी। प्यार और रोमांस में समस्या रहेगी। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
आगें पढ़ने के लिए यहां क्लीक करें
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।