Saphala Ekadashi: आज इनमें से एक भी उपाय कर लिया तो वारे न्यारे हो जाएंगे

Somwar Ke Upay, Ekadashi Ke Upay, Bhagwan Vishnu, Bhagwan Shiv, how to worhsip ship, Saphala Ekadashi, Shivji ke Upay,
विज्ञापन

Saphala Ekadashi Ke Upay: हिंदू पंचांग के अनुसार आज सोमवार को सफला एकादशी का शुभ योग बन रहा है। आज सर्वार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि योग भी है। ऐसे में जिस भी कार्य को किया जाएगा, उसमें निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। जानिए ऐसे कुछ उपायों के बारे में जो आपका भाग्य बदल कर आपकी सभी इच्छाओं को पूर्ण करेंगे।

आज सोमवार को एकादशी पर करने चाहिए ये उपाय (Saphala Ekadashi Ke Upay)

यह भी पढ़ेंः अशुभ नहीं शुभ होता है 13 का अंक, नए काम स्टार्ट करने के लिए इससे बढ़िया मुहूर्त नहीं होता

Advertisment
  • शास्त्रों में सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित किया गया है। इस बार सोमवार के साथ ही सफला एकादशी भी आ रही है। प्रख्यात ज्योतिषी एम.एस. लालपुरिया के अनुसार, ऐसे में यदि भगवान शिव का गंगाजल और बिल्व पत्र से अभिषेक किया जाए तो निश्चित रूप से भक्तों की सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं।
  • सोमवार को आने वाली एकादशी के दिन यदि विष्णु भगवान की पूजा करें। इसके साथ ही भगवान शिव का भी कच्चे दूध से अभिषेक करें तो समस्त कष्ट नष्ट हो जाते हैं। यदि महादेव का अभिषेक करते समय ‘ॐ नमः शिवाय:’ का जप करते रहें तो व्यापार में लाभ होता है।
  • अपने घर के निकट किसी विष्णु मंदिर में जाएं और वहां पर मां लक्ष्मी और भगवान श्रीहरि की पूजा कर उन्हें पीले चंदन में केसर मिलाकर तिलक लगाएं। इसी चंदन से खुद के ललाट पर भी तिलक लगाएं। ऐसा करने से मन को शांति मिलती है और साक्षात लक्ष्मीजी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

यह भी पढ़ेंः Jyotish Tips: मनचाहा भाग्य पाने के लिए रात में चुपचाप करें ये उपाय

  • एकादशी को चावल या चावल से बने पदार्थ उपयोग नहीं किए जाते हैं। परन्तु सोमवार को यदि किसी को सफेद कच्चे चावल दान दिए जाए तो व्यक्ति के जीवन में आ रही सभी दिक्कतें दूर होती हैं। उसके जीवन में आने वाले सभी संकट स्वतः ही दूर होने लगते हैं।
  • आज एकादशी के दिन घी, बूरा अथवा पिसी हुई शक्कर और गेहूं के आटे से चूरमा बनाना चाहिए। इस चूरमे का भगवान भोलेनाथ एवं मां पार्वती को भोग लगाएं। ऐसा करने से घर में खुशहाली आती है।
  • यदि आप अपने लाख प्रयासों के बाद भी सफल नहीं हो पा रहे हैं तो आपको सोमवार अथवा एकादशी के दिन सफेद चीजों का गरीबों को दान करना चाहिए। इसके साथ ही शिव रक्षा स्रोत या गजेन्द्र मोक्ष स्त्रोत का पाठ करना चाहिए। इससे बड़े से बड़ा दुर्भाग्य भी सौभाग्य में बदल जाता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ