---विज्ञापन---

Saphala Ekadashi 2025: सफला एकादशी पर बन रहे शुभ संयोग, इन 4 राशियों का बढ़ेगा गुडलक

Saphala Ekadashi 2025: पौष माह की कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि को सफला एकादशी के रूप में मनाते हैं. दिसंबर महीने में 15 तारीख को सफला एकादशी का व्रत रखा जाएगा. सफला एकादशी का दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए खास होता है. इस दिन शुभ योग बनने से चार राशियों को लाभ मिलेगा.

Saphala Ekadashi 2025: 15 दिसंबर 2025, दिन सोमवार को कई शुभ संयोग बन रहे हैं. इस दिन सोमवार का दिन है, चित्रा नक्षत्र और शोभन योग का संयोग है. इन तीन शुभ संयोग के बनने से सफलता एकादशी का दिन बहुत खास रहने वाला है. इस दिन भगवान विष्णु और शिव जी की पूजा का संयोग रहेगा. सफला एकादशी पर इस शुभ योग के बनने से 4 राशियों के लिए समय अच्छा रहेगा. सफला एकादशी पर इन राशियों को भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होगी. चलिए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं.

सफला एकादशी पर शुभ संयोग से इन राशियों को होगा लाभ

मेष राशि – मेष राशि वालों के लिए सफला एकादशी पर बन रहे शुभ संयोग लाभकारी होंगे. आपका पारिवारिक जीवन सुखमय होगा. किस्मत का साथ मिलेगा और करियर में तरक्की करेंगे. आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. आप पार्टनर के साथ समय व्यतीत करें. इससे आपके रिश्ते मधुर होंगे.

---विज्ञापन---

कर्क राशि – कर्क राशि के लोगों के लिए सफला एकादशी का दिन अवसरों और उम्मीदों से भरा होगा. आपकी किसी खास से मुलाकात हो सकती है. आप किसी दोस्त के प्रति आकर्षित हो सकते हैं. करियर के लिए भी समय अच्छा रहेगा. आपको अच्छा मौका मिलेगा. वैवाहिक जीवन सुखमय होगा.

ये भी पढ़ें – Lucky Zodiac Signs: 2026 इन राशियों के पक्ष में रहेगी ग्रहों की चाल, अमीर बनने का है सुनहरा मौका

---विज्ञापन---

सिंह राशि – सिंह वालों के लिए सफला एकादशी का दिन सुख-समृद्धि को बढ़ाने वाला होगा. आपको किस्मत का साथ मिलेगा और संबंध मजबूत होंगे. पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा. आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा.

कुंभ राशि – कुंभ राशि वाले किसी समस्या से घिरे हुए है तो इसका समाधान हो सकता है. सफला एकादशी पर बने शुभ योग कुंभ राशि वालों के लिए लकी साबित होंगे. वैवाहिक और लव लाइफ के लिए समय अच्छा रहेगा.

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Dec 13, 2025 02:00 PM

End of Article

About the Author

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. धर्म-ज्योतिष में अमन अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लिखते हैं. अमन ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया है. अमन पिछले 5 सालों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं. अमन ने अपने करियर की शुरुआत जी मीडिया डीएनए हिंदी से की थी. डीएनए हिंदी में ट्रेनी जर्नलिस्ट के तौर पर जुड़ें. इसके बाद डीएनए हिंदी में सब-एडिटर के पद पर काम किया. यहां धर्म और ज्योतिष की बीट पर काम किया. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola