Saphala Ekadashi 2024 Kab Hai: नए साल की पहली एकादशी, सफला एकादशी है। सनातन धर्म में इस एकादशी का खास महत्व है। कार्यों में सफलता पाने के लिए यह एकादशी बेहद खास मानी जाती है। पौष (पूस) माह के कृष्ण पक्ष को पड़ने वाली यह एकादशी 7 जनवरी 2024, रविवार को है। सफला एकादशी शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि जानिए।
सफला एकादशी 2024 शुभ मुहूर्त, पारण समय
दृक पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि 7 जनवरी 2024 को देर रात 12 बजकर 41 मिनट से शुरू होगी। जबकि एकादशी तिथि की समाप्ति 8 जनवरी 2024 को देर रात 12 बजकर 46 मिनट पर होगी। सफला एकादशी व्रत 7 जनवरी को रखा जाएगा। वहीं इस एकादशी का पारण 8 जनवरी को सुबह 7 बजकर 15 मिनट से 9 बजकर 20 मिनट से बीच किया जा सकता है।
सफला एकादशी 2024 महत्व
सफलता एकादशी का व्रत कार्यों में सफलता दिलाने में सहायक है। मान्यता है कि जो कोई इस एकादशी व्रत का विधिवत पालन करता है, उसे सफलता के साथ-साथ किस्मत का भी साथ मिलता है। साथ ही इस एकादशी का व्रत रखने से किस्मत के द्वार खुल जाते हैं। सफला एकादशी के दिन भक्त ‘ओम् नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करते हैं। इतना ही नहीं, सफला एकादशी के दिन मंदिरों में विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है। एकादशी के दिन लोग अनाज का दान भी करते हैं।
सफला एकादशी पर क्या ना करें
मान्यतानुसार, इस दिन तुलसी की पत्तिया ना तोड़ें। पूजन के लिए एक दिन पहले ही तुलसी पत्तियों की व्यवस्था पहले से करके रखें।
एकादशी के दिन तामसिक भोजन (नॉनवेज, लहसुन, प्याज इत्यादि) नहीं करना चाहिए। एकादशी के दिन ऐसा करना निषेध है।
एकादशी के दिन भूल से भी नशीले पदार्थों का सेवन ना करें। इसके अलावा इस किसी गुस्सा ना करें, किसी के प्रति मन में गलत विचार ना लाएं। चूंकि मन की पवित्रता के लिए यह व्रत रखा जाता है। ऐसे में हर किसी को इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
यह भी पढ़ें: पूजा के लिए सबसे शुभआसन कौन सा है? यहां जानिए
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
16 hrs agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
21 hrs agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
1 day agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
1 day agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
2 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी का दिन, पढ़ें राशिफल
3 days agoआज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें राशिफल
4 days agoवक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines