Akhurath Sankashti Chaturthi 2023: हिंदू धर्म के अनुसार पौष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को अखुरथ संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। इस दिन भगवान श्रीगणेश की पूजा का जाती है। इसके अलावा इस दिन गणेशजी को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय भी किए जाते हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार यदि इस दिन भगवान गणेश की विशेष पूजा की जाए तो मनचाहा वरदान पाया जा सकता है। अकुरख संकष्टी चतुर्थी का व्रत 30 दिसंबर को यानी आज रखा जा रहा है। आइए जानते हैं अखुरथ संकष्टी चतुर्थी व्रत के लिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और उपायों के बारे में।
अखुरथ संकष्टी चतुर्थी 2023 शुभ मुहूर्त
चतुर्थी तिथी का आरंभ – 30 दिसंबर, 2023 को सुबह 9.43 बजे
चतुर्थी तिथी का समापन – 31 दिसंबर, 2023 को सुबह 11.55 बजे
ऐसे करें गणपति पूजा
गणेश पूजा के लिए आवश्यक है कि स्नान कर स्वच्छ, साफ धुले हुए कपड़े पहने। पूजा के समय काले, नीले, हरे, भूरे, मटमैले आदि गहरे रंगों के कपड़े न पहनें। घर के मंदिर में भगवान का गंगा जल से अभिषेक करें। अभिषेक के बाद उन्हें जनेऊ, नारियल, पुष्प, माला, मौली, धूप बत्ती, दीपक आदि अर्पित करें। उन्हें सिंदूर लगाएं और ताजा तोड़ी गई दूर्वा चढ़ाएं। इस दिन गणेश जी को दूब चढ़ाने से मनचाही इच्छा पूर्ण होती है। इसके बाद भगवान गणेश की विधिवत आरती करें, उन्हें मोदक या मूंग के लड्डू का भोग लगाएं। अगर हो सके तो पंचमेवा भी चढ़ाएं।
यह भी पढ़ें: 16 दिसंबर से सूर्य की तरह चमकेगी 5 राशि वालों की किस्मत, होगा जबरदस्त धन लाभ
अखुरथ संकष्टी चतुर्थी पर करें ये उपाय
जिन लोगों का लंबे समय से काम अटका हुआ है, उन्हें इस दिन भगवान गजानन को एक पान अर्पित करना चाहिए। आप पान वाले के पास जाकर उसे गणेश जी की पूजा का पान तैयार करने के लिए कहें। वह आपको पान तैयार कर उस पर चांदी का वर्क लगा कर दे देगा। इसी पान को गणेश जी को चढ़ाएं। तुरंत ही आपके काम बनने के योग बन जाएंगे।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
15 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
17 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines