---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

16 दिसंबर से सूर्य की तरह चमकेगी 5 राशि वालों की किस्मत, होगा जबरदस्त धन लाभ

Sun Transit Astrology Prediction: सूर्य देव 16 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य का यह गोचर मिथुन समेत 5 राशियों के लिए लाभकारी है।

---खबर नीचे जारी है---

Sun Transit 16 December 2023 Astrology Prediction: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को समस्त ग्रहों का राजा कहा गया है। जो कि पूर्व दिशा और सिंह राशि के स्वामी हैं। सूर्य देव की कृपा के परिणामस्वरू ही कोई व्यक्ति पद, प्रतिष्ठा और सफलता प्राप्त कर सकता है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक सूर्य देव किसी एक राशि में लगभग 30 दिन व्यतीत करते हैं। इस तरह सूर्य देव को 12 राशियों का चक्र पूरा करने में एक वर्ष का समय लगता है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक सूर्य देव 16 दिसंबर 2023, शनिवार को वृश्चिक से धनु राशि में प्रवेश करेंगे। वैसे तो सूर्य के इस गोचर का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन इसके 5 राशि वालों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। ज्योतिषाचार्य पं. मणिभूषण झा के अनुसार सूर्य का गोचर मिथुन,सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन राशियों के लिए भाग्यवर्धक है। आइए अब विस्तार से जानते हैं लकी राशियों के बारे में।

मिथुन राशि

सूर्य का गोचर मिथुन राशि के लिए बेहद शुभ है। 16 दिसंबर 2023 को जब सूर्य शाम 4 बजकर 10 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश करेंगे तो मिथुन राशि वालों का अच्छा समय शुरू होगा। इस दौरान लगभग एक महीने तक इस राशि से संबंधित जातकों को विशेष आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। इसके साथ ही कार्यस्थल पर प्रमोशन का लाभ भी मिलेगा। बिजनेस में रुके हुए आर्थिक कार्य पूरे होंगे। नए भवन या वाहन का सुख मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को ऊंचा कद प्राप्त हो सकता है।

सिंह राशि

सूर्य देव इस सिंह राशि के स्वामी हैं। ऐसे में जब सूर्य का धनु राशि में प्रवेश होगा तो सिंह राशि वालों का जीवन खुशहाल हो जाएगा। सूर्य ग्रह के शुभ प्रभाव से इस राशि के जातकों की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जो जातक राजनीति से जुड़े हैं, उन्हें नया और बड़ा पद मिल सकता है। इसके साथ ही सिंह राशि वालों को नौकरी में प्रमोशन का भी लाभ मिलेगा। वहीं जो जातक व्यापार कर रहे हैं, उन्हें जबरदस्त आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। सूर्य-गोचर की अवधि में आय के कई स्रोत विकसित होंगे। कुल मिलाकर सिंह राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर वरदान के समान साबित होगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए भी सूर्य का गोचर शुभ और लाभकारी है। सूर्य-गोचर की अवधि में नौकरी-व्यापार में खूब तरक्की होगी। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन या प्रमोशन होगा। सुख के साधनों में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान निवेश का विशेष आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। यात्रा के योग बनेंगे जो कि लाभकारी साबित होंगे। पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। किसी साथी से नौकरी के लिए ऑफर मिल सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: दिसंबर में सूर्य-गुरु समेत 5 ग्रह बदलेंगे चाल, 8 राशियों के आएंगे अच्छे दिन!

धनु राशि

16 दिसंबर को सूर्य देव इसी राशि में प्रवेश करेंगे। परिवार के साथ लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और आकस्मिक धन लाभ होगा। किसी महिला साथी से कार्यस्थल पर विशेष सहयोग प्राप्त होगा। संभव है नौकरी में प्रमोशन की स्थिति बने। जमीन से जुड़े कार्यों में धन लाभ होगा। बिजनेस में आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में पार्टनर के प्रति स्नेह बढ़ेगा।

---खबर नीचे जारी है---

मीन राशि

सूर्य-गोचर से पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। किसी यात्रा से धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे। नौकरीपेशा वाले जातकों को पदोन्नति हो सकती है। पहले किए हुए निवेश का लाभ सूर्य-गोचर की अवधि में मिलेगा। घर-परिवार के सदस्यों की सेहत अच्छी रहेगी। जो जातक नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें इस दौरान ऑफर मिल सकता है। रुके हुए कार्यों में गति देखने को मिलेगा। भवन और वाहन का सुख प्राप्त होगा।

---खबर नीचे जारी है---

सूर्य-गोचर उपाय

सूर्य गोचर की पूरी अवधि में सूर्य को जल अर्पित करें। साथ ही साथ आदित्य हृदयस्तोत्र का पाठ करें। ऐसा करने से भाग्य कुंडली का सूर्य और भी मजबूत होगा, जिसका शुभ परिणाम देखने को मिलेगा।

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

(Valium)

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Dec 04, 2023 06:06 PM

End of Article
---विज्ञापन---
Sponsored Links by Taboola