हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

आंखों के रंग से जान सकते हैं व्यक्ति का व्यक्तित्व, सामुद्रिक शास्त्र में है इसका जिक्र

Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के रंग और बनावट से भविष्य के बारे में पता लगाया जा सकता है। तो आइए खबर में जानते हैं आंखों से व्यक्ति का भविष्य।

विज्ञापन
Samudrik Shastra

Samudrik Shastra: ज्योतिष शास्त्र का अंग सामुद्रिक शास्त्र है। इस शास्त्र में व्यक्ति के शरीर के अंग और बनावट को देखकर उसके बारे में बताया जा सकता है। कहा जाता है कि हर इंसान की खूबसूरती उसके आंखों में छिपी होती हैं। हर व्यक्ति की आंखें अलग-अलग होती है। किसी की आंखें काली तो किसी की भूरी या नीली भी हो सकती है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, आंखों के जरिए किसी भी व्यक्ति के भविष्य के बारे में पता लगाया जा सकता है तो सामुद्रिक शास्त्र से जानते हैं व्यक्ति का स्वभाव कैसा है।

आंखों से जानें किसी व्यक्ति का व्यक्तित्व

काला रंग

इस दुनिया में अधिकतर लोगों की आंखें काले रंग की होती है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिस जातक की आंखों का रंग काला होता है, वैसे लोग काफी जिम्मेदार, ईमानदार और भरोसेमंद होते हैं। कहा जाता है जिस व्यक्ति की आंखों का रंग काला होता है वे कभी भी किसी को धोखा नहीं देते हैं।

यह भी पढ़ें- देवी-देवताओं की पूजा में क्यों चढ़ाया जाता है अक्षत? जानें ज्योतिष कारण

विज्ञापन

भूरा रंग

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन जातकों की आंखों की पुतली भूरे रंग की होती हैं, वैसे लोग लीडर बनते हैं। साथ ही इनके अंदर नेतृत्व करने की क्षमता होती है। कहा जाता है कि जिन लोगों की आंखें भूरी होती है वह दूसरों पर आसानी से भरोसा कर लेते हैं। इसलिए इन्हें बहुत जल्दी धोखा मिलता है।

यह भी पढ़ें- हिंदू धर्म में क्यों नहीं होती है एक ही गोत्र में शादी? जानें ज्योतिष कारण

विज्ञापन

नीला रंग

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन जातकों की आंखें नीली होती हैं वे दिखने में बेहद खूबसूरत, आकर्षक और मनमोहक होते हैं। नीले रंग की आंखों वाले लोग दिमाग से शांत और तेज होते हैं। साथ ही ऐसे लोग रिश्ता निभाने में बहुत ही अच्छा होते हैं।

हरा रंग

हरे रंग की आखों वाले व्यक्ति बेहद खास होते हैं क्योंकि ऐसे लोग बहुत ही कम देखने को मिलते हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की आंखों की पुतली हरा रंग का होता है वे लोग बुद्धिमान होते हैं। साथ ही वैसे जातक उत्साह से भरे होते हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- टाइगर रत्न 5 राशि वालों के लिए शुभ, धारण करते ही जाग जाता है सोया हुआ भाग्य!

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola