Lucky Signs on Body: सामुद्रिक शास्त्र एक प्राचीन विद्या है, जिसके जरिए व्यक्ति के स्वभाव, भाग्य और भविष्य के बारे में जाना जाता है. इसमें शरीर की बनावट, बॉडी पर मौजूद तिल-निशान और अंगों के साइज आदि को महत्वपूर्ण संकेतों से जोड़ा गया है, जिनमें से कुछ सफलता, सुख-समृद्धि, अच्छी सेहत और खुशहाल वैवाहिक जीवन का भी प्रतीक हैं. आज हम आपको उन 5 खास बॉडी Signs के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें भाग्यशाली लोगों की पहचान माना गया है.
जॉइंट आइब्रो
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जॉइंट आइब्रो यानी जुड़ी हुई आइब्रो होना शुभ होता है. ऐसे लोगों का दिमाग तेज होता है, जो अपनी बुद्धि से कम समय में ऊंची सफलता हासिल करते हैं. साथ ही इनकी नेतृत्व क्षमता अच्छी होती है.
कान पर बाल होना
जिन लोगों के कान पर मुलायम व हल्के बाल होते हैं, उनका स्वभाव मिलनसार होता है. ऐसे लोग रिश्तों को जोड़ने पर ज्यादा ध्यान देते हैं. साथ ही इन्हें करियर में नाम और पैसा दोनों अपनी मेहनत से मिलता है.
नाक पर तिल होना
सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि नाक पर तिल होना एक शुभ संकेत है. ऐसे लोगों का व्यक्तित्व प्रभावशाली होता है, जो अपनी मेहनत से कामयाबी हासिल करते हैं. इसके अलावा इनका चीजों को देखने का नजरिया अलग होता है, जिसके कारण इनकी बातों को घर व समाज में सुना जाता है.
ये भी पढ़ें- Best Zodiac Matches: कौन सी राशियां एक-दूसरे के लिए Perfect होती हैं? देखें राशि मैचिंग की पूरी लिस्ट
आंख में तिल होना
सामुद्रिक शास्त्र की मानें तो केवल भाग्यशाली लोगों की आंखों में ही तिल होता है. ऐसे लोग अपने काम के प्रति ईमानदार होते हैं, जो भाग्य से ज्यादा मेहनत पर भरोसा करते हैं. यदि ये दिल से किसी चीज को पाने के लिए मेहनत करते हैं तो उसमें उन्हें सफलता जरूर मिलती है.
अंगूठे के नाखून में चांद का निशान होना
जिन लोगों के अंगूठे के नाखून पर आधा चांद का निशान होता है, वो काफी भाग्यशाली होते हैं. ऐसे लोगों को लंबे समय तक किसी भी स्वास्थ्य समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है. साथ ही ये मुश्किल समय को आसानी से पार कर लेते हैं और हमेशा जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रयास करते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामुद्रिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
17 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
23 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines