हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Samudrik Shastra: नाखूनों पर निशान से मिलते हैं कई संकेत, सामुद्रिक शास्त्र से जानिए जीवन के रहस्य

Samudrik Shastra: व्यक्ति के शरीर के अंगों की बनावट, आकार और निशानों से उसके बारे में काफी कुछ जान सकते हैं. सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, नाखून पर कई ऐसे निशान होते हैं, जो शुभ-अशुभ संकेत देते हैं. आइये नाखून से मिलने वाले शुभ संकेतों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- AI

Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति के नाखून पर कई निशान का होना बेहद शुभ माना जाता है. नाखून पर मौजूद इन निशानों से व्यक्तित्व और उसके भविष्य के बारे में जान सकते हैं. नाखून पर सफेद निशान होने के बारे में सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है. यह कई रहस्यों को उजागर करता है. इससे व्यक्ति के भविष्य से जुड़े संकेत मिलते हैं. आइये नाखून पर नजर आने वाले इन शुभ निशानों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

नाखून पर सफेद रंग का निशान

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, उंगलियों के नाखून पर सफेद रंग का धब्बा या निशान होना कई संकेत देता है. यह समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति और सुख-समृद्धि मिलने की ओर इशारा करता है. हालांकि, नाखून पर सफेद रंग का निशान होना चिकित्सा में चोट या पोषण की कमी के कारण माना जाता है. इसको लेकर ज्योतिष और विज्ञान में अलग-अलग मत हैं. चलिए सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक इन निशानों के संकेत को समझते हैं.

ये भी पढ़ें – Ketu Gochar 2026: दिसंबर तक मघा नक्षत्र में रहेंगे केतु, इन 4 राशियों देंगे भरपूर लाभ, किस्मत रहेगी मेहरबान

विज्ञापन

अनामिका उंगली पर सफेद निशान

हाथ में बीच वाली उंगली और सबसे छोटी उंगली के बीच की उंगली को अनामिका कहते हैं. अनामिका उंगली पर सफेग रंग का निशान होना शुभ मानते हैं. यह भविष्य में करियर में सफलता मिलने की ओर इशारा करता है. इन्हें करियर में सफलता और जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

तर्जनी उंगली पर सफेद निशान

अंगूठे और बीच की उंगली के बीच वाली उंगली को तर्जनी कहते हैं. तर्जनी उंगली पर सफेद रंग का निशान होना अच्छा होता है. यह निशान व्यक्ति को व्यापार में मुनाफे का संकेत देता है. इन लोगों को कड़ी मेहनत करने पर सफलता जरूर मिलती है. यह लोग भविष्य में सुखी जीवन जीते हैं.

विज्ञापन

अंगूठे पर सफेद निशान का मतलब

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, अंगूठे के नाखून पर सफेद निशान जीवन में खुशियों के आने का संकेत होता है. इन लोगों का वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है. यह प्रेम संबंध के मधुर होने का इशारा होता है.

ये भी पढ़ें – Shukra Gochar 2026: उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश कर गए शुक्र, इन 4 राशियों का बढ़ेगा तनाव, परेशान करेगी फिजूलखर्ची

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामुद्रिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola