हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Samudrik Shastra: शरीर के इन अंगों पर तिल होता है बेहद अशुभ, जानिए क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र?

Samudrik Shastra: शरीर के अंगों पर तिल का होना व्यक्ति के जीवन और स्वभाव से जुड़े रहस्यों के बारे में बताता है. कई अंगों पर तिल का होना अशुभ माना जाता है. आइये इनके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- AI

Samudrik Shastra: किसी व्यक्ति की शरीर की बनावट, अंगों पर निशान और तिलों को देखकर उसके बारे में जान सकते हैं. सामुद्रिक शास्त्र में शरीर पर कई ऐसे तिल के बारे में बताया गया है, जिन्हें अशुभ माना जाता है. शरीर पर तिल कहां है और तिल के रंग से इसके प्रभाव के बारे में जान सकते हैं. वैसे तो अक्सर, शरीर पर तिल का होना शुभ माना जाता है. आइये शरीर पर अशुभ तिलों के बारे में जानते हैं.

माथे पर बायीं ओर तिल

अगर किसी के माथे पर बायीं ओर काला तिल है, तो इसे अशुभ मानते हैं. ऐसा व्यक्ति स्वार्थी स्वभाव का होता है. इनके स्वार्थी स्वभाव के कारण कई बार इन लोगों को अपमान सहना पड़ता है.

बायीं भौंह पर तिल

भौंह पर बांयी तरफ तिल का होना अशुभ होता है. अगर किसी के बायीं भौंह पर तिल है, तो यह व्यापार और नौकरी में कठिनाइयों का कारण बनता है. इन लोगों को जीवन में संघर्ष का सामना करना पड़ता है. यह लोग कई बार अपना करियर भी बदल लेते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Puja Path Niyam: क्यों अशुभ है पूजा के दौरान दीपक का बुझना? क्या बुझी हुई बाती को फिर से जलाएं या नहीं

होंठ पर तिल होना

किसी के होंठ के ऊपर काला तिल है, तो यह अशुभ माना जाता है. होंठ पर तिल होने का अर्थ सेहत संबंधी मुश्किलों को दर्शाता है. ऐसे लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इन लोगों को अक्सर व्यक्ति कामुक प्रवृत्ति का यानी रोमांटिक माना जाता है.

विज्ञापन

आंख पर तिल

किसी व्यक्ति की आंख के ऊपर तिल होना उसके अधिक अभिमानी होने को दर्शाता है. यह लोग खुद को हमेशा बढ़-चढ़कर दिखाने की कोशिश करते हैं. इसी प्रकार नाक के ऊपर तिल होने वाले लोग होते हैं.

पीठ पर तिल

पीठ पर कंधे के नीचे तिल होना अशउभ होता है. इस जगह तिल का होना जीवन में संघर्ष को दर्शाता है. यह लोग थोड़े आलसी स्वभाव के होते हैं. यह काम टालना और आराम पसंद करते हैं. इस कारण से इन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Chanakya Niti: दोस्ती या दिखावा, आचार्य चाणक्य से जानिए कैसे करें सच्चे मित्र की पहचान? वरना मिलेगा धोखा

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola