Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र में केवल चेहरे की बनावट और संरचना पर ही ध्यान नहीं दिया जाता है, बल्कि हाथ की बनावट पर भी फोकस किया जाता है. इस शास्त्र के अनुसार, हाथ के पिछले हिस्से की त्वचा का रंग और बनावट से भी स्वभाव और भाग्य के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है. आइए जानते हैं, इससे जुड़े संकेत.
यह भी पढ़ें: Swapna Shastra: सपने में खुद को नए कपड़े में देखना किस बात का है संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य
त्वचा का रंग
हस्तरेखा और सामुद्रिक शास्त्र दोनों हाथ की त्वचा के रंग को विशेष महत्व दिया गया है, क्योंकि ये भाग्य और स्वभाव पर विशेष असर डालती है:
- जिनकी हाथ की पिछली हिस्सा का रंग गुलाबी होता है, वे आशावादी होने साथ भाग्यशाली भी होते हैं और मुश्किलों का सामना डटकर करते हैं.
- जब यह सफेद या फीकी होती है, तो यह शांत स्वभाव के साथ कमजोर सेहत की ओर भी इशारा करती है.
- पीली त्वचा लिवर या पाचन तंत्र की गड़बड़ी की ओर इशारा करती है. इन्हें आवश्यक रूप से खानपान पर ध्यान देना चाहिए.
- जिनकी त्वचा सांवली और गहरे रंग की होती है, वे लोग मेहनती होते हैं. उन्हें कड़ी मेहनत के साथ धैर्य और व्यावहारिक दृष्टिकोण भी मिलता है.
यह भी पढ़ें: Hand Hair Meaning: हथेली के पिछले हिस्से पर बाल देता है अहम संकेत, जानें सामुद्रिक शास्त्र की मान्यताएं
बनावट का खेल
किसी के हाथ के पिछले हिस्से की बनावट कोमल होती है, किसी की खुरदुरी और कठोर और किसी के ये भाग नस से भरे होते हैं. आइए जानते इनका मतलब:
- यदि हाथ के पिछले हिस्से की बनावट मुलायम और कोमल है, तो ऐसे लोग सुख-सुविधाओं में जी रहे होते हैं. ये लोग क्रिएटिव भी होते हैं.
- जिनकी बनावट खुरदरी और कठोर होती है, वे लोग जीवन में संघर्ष और मेहनत से आगे बढ़ते हैं. ये लोग हार न मानने वाले और दृढ़ निश्चयी होते हैं.
- जिनके हाथ के पिछले हिस्से में नसें खूब उभरी हुई होती हैं, वे लोग सक्रिय और मानसिक रूप से सतर्क होने के साथ थोड़े तनावग्रस्त भी हो सकते हैं.
ये भी जानें
जिन लोगों के हाथ के पिछले हिस्से पर छोटे-छोटे बाल न हों और त्वचा चिकनी हो, वे राजसी सुख भोगते हैं. वहीं अगर रोएं ज्यादा हों तो मेहनत ज्यादा करनी पड़ती है. मांसल और भरे हुए हाथ धन, ऐश्वर्य और उदारता का संकेत देते हैं. ऐसे लोग दान-पुण्य भी अच्छा करते हैं.
यह भी पढ़ें: Numerology Love Life: इन जन्म तिथि वालों के होते हैं कई अफेयर, कहलाते हैं ‘क्रश किंग’
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
लाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
12 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
1 day agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
6 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines