Samudrik Shastra: किसी व्यक्ति के बारे में उसके नाम, राशि, मूलांक के जरिए बहुत कुछ जान सकते हैं. सामुद्रिक शास्त्र में के अनुसार, व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व और जीवन से जुड़े रहस्यों के बारे में बताया गया है. व्यक्ति शरीर के अंगों के रंग, रूप, आकार और बनावट से स्वभाव और भविष्य के बारे में जान सकता है. सामुद्रिक शास्त्र में पैर के अंगूठे की बनावट से कई रहस्यों को जान सकते हैं. पैर के अंगूठे की बनावट लव लाइफ से जुड़े राज खोलती है. आइये इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.
अंगूठे की बनावट से जानें लव लाइफ के सीक्रेट
मोटा अंगूठा – अगर किसी का अंगूठा सामान्य की तुलना में अधिक मोटा होता है, तो यह लोग दिल के बहुत ही अच्छे और खुशमिजाज होते हैं. यह लोग अपनी बातों से लोगों को प्रभावित करते हैं. पार्नटर के लिए यह लकी साबित होते हैं. सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, यह लोग अपने लव पार्टनर को हमेशा खुश रखते हैं. इन लोगों का वैवाहिक जीवन बहुत ही अच्छा होता है.
ये भी पढ़ें – Devshayani Ekadashi 2026: देवशयमी एकादशी पर शुरू होगा भगवान विष्णु का शयनकाल, चातुर्मास में जरूर करें ये 4 काम
लंबा अंगूठा – पैर का अंगूठा अधिक लंबा होना सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, भाग्यशाली माना जाता है. यह लोग पार्टनर का पूरा साथ देते हैं. हर फैसले में अपने जीवनसाथी के साथ खड़े रहते हैं. यह लोग परिवार की खुशियों के लिए जीते हैं.
गोल अंगूठा – जिन लोगों के पैर का अंगूठा गोल होता है. वह लोग अधिक प्यार करने वाले होते हैं. इन लोगों की लव लाइफ और वैवाहिक जीवन हमेशा सुखमय रहता है. सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, यह लोग रिश्तों को लेकर काफी समझदार होते हैं. रिश्ते को अच्छे से मैनेज करके चलते हैं. हमेशा पार्टनर का साथ देते हैं. गोल अंगूठे के आकार वाले लोग भाग्यशाली होते हैं. इन्हें जीवन में पैसों की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है. इस प्रकार से आप पैरों के अंगूठे की बनावट से लव लाइफ के बारे में जान सकते हैं.
ये भी पढ़ें – Kanwar Yatra 2026 Date: जल्द शुरू होगी कांवड़ यात्रा, जानिए क्या हैं कांवड़ियों के लिए सख्त नियम, वरना नहीं मिलेगा पुण्य
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामुद्रिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
14 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
20 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines