Sakat Chauth 2026 Rashifal: साल 2026 में 6 जनवरी को भगवान गणेश को समर्पित सकट चौथ का व्रत रखा जा रहा है. धार्मिक दृष्टि से तो ये दिन खास है ही, साथ ही इसका ज्योतिष महत्व भी है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 6 जनवरी 2026 को ग्रहों के राजा ‘सूर्य’ और प्रेम-सुख के दाता ‘शुक्र’ एक-दूसरे से 0° पर स्थित होकर ‘युति दृष्टि योग’ बनाएंगे. ज्योतिष शास्त्र में युति दृष्टि योग का बनना बेहद शुभ माना गया है, जिसका सकारात्मक प्रभाव सकट चौथ के दिन से कई राशियों के जीवन पर पड़ रहा है. चलिए जानते हैं सकट चौथ के दिन से किन 3 राशियों के अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं.
वृषभ राशि
युति दृष्टि योग का बनना वृषभ राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा. सकट चौथ के दिन आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है. इसके अलावा धन की कमी से कुछ समय के लिए राहत मिलेगी. सेहत की बात करें तो उसे लेकर ज्यादा परेशान नहीं होंगे क्योंकि स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा. जो जातक किसी एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, उनका 2026 में पढ़ाई में मन लगेगा और अच्छे अंक हासिल होंगे.
तुला राशि
तुला राशि वालों को सकट चौथ के शुभ दिन गणेश जी की कृपा से किसी काम में सफलता मिल सकती है. नौकरीपेशा जातक पहले से ज्यादा उत्साह के साथ अपना कार्य करेंगे और सही समय पर जरूरी कामों को पूरा करेंगे. जिन लोगों का खुद का व्यापार है, उन्हें किसी बड़े साझेदार का साथ सकट चौथ के दिन मिलेगा. उम्मीद है कि कुछ ही समय में आप नुकसान को कवर कर लेंगे.
ये भी पढ़ें- Sakat Chauth 2026 Upay: बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सकट चौथ पर करें ये 3 उपाय, सेहत भी रहेगी अच्छी
मीन राशि
वृषभ और तुला के अलावा मीन राशि वालों के लिए भी युति दृष्टि योग का बनना सकट चौथ के शुभ दिन अनुकूल रहेगा. मित्रों के सहयोग से कामकाजी लोग किसी नई जगह पर निवेश कर सकते हैं. साथ ही धन कमाने के शानदार अवसर प्राप्त होंगे. वैवाहिक जीवन की बात करें तो उसे लेकर परेशान नहीं होंगे. जीवनसाथी और घर के बच्चों के साथ घूमने का प्लान बनाएंगे. सेहत की बात करें तो सकट चौथ से आपका स्वास्थ्य सही रहेगा.
ये भी पढ़ें- Magh Month 2026 Rashifal: इन 3 राशियों के लिए शुभ रहेगा माघ माह, शुक्र-सूर्य और मंगल-बुध करेंगे गोचर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
19 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
20 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
23 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines