Sagittarius Love Rashifal 2026: धनु राशि वालों की लव लाइफ के लिए कैसा रहेगा 2026? पढ़ें वार्षिक प्रेम राशिफल

Love Rashifal 2026 Prediction: धनु राशि वालों की लव लाइफ के लिए साल औसत से कई बेहतर रहेगा. जो लोग प्रेम विवाह की सोच रहे हैं उन्हें सफलता मिल सकती है. चलिए जानते हैं कि, धनु वाली का प्रेम जीवन कैसा रहेगा?

Sagittarius Love Rashifal 2026

Photo Credit- News24GFX

Love Horoscope 2026 Prediction: राशिचक्र की नौवीं राशि धनु राशि है. धनु राशि के स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति हैं. देवगुरु बृहस्पति को ज्ञान, शिक्षा, संतान, धर्म, विवाह, धन, वृद्धि, भाग्य का कारक माना जाता है. 2026 धनु राशि के जातकों के जीवन में कई तरह के उतार-चढ़ाव आएंगे. धनु राशि के जातकों की लव लाइफ के लिए साल कैसा रहेगा चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

धनु राशि प्रेम जीवन

धनु राशि वालों की लव लाइफ के लिए साल अच्छा रहेगा. यह साल आपके लिए औसत से काफी बेहतर रहेगा. मंगल ग्रह आपको सहयोग करेंगे. जनवरी से लेकर जून तक आपके लिए समय अनुकूल रहेगा. अगस्त से लेकर नबंवर तक की स्थिति आपके लिए कमजोर रह सकती है. आप इस समय प्रेम जीवन में किसी तरह का जोखिम न उठाएं. जो लोग प्रेम विवाह का सोच रहे हैं उन्हें कामयाबी मिल सकती है. आपकी लव लाइफ बेहतर रहेगी. नबंवर के बाद गुरु और मंगल आपको सकारात्मक परिणाम देंगे.

विज्ञापन

धनु राशि वैवाहिक जीवन

विवाह योग्य जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा. जून 2026 तक विवाह के लिए समय अच्छा है. आपका विवाह अच्छे से संपन्न होगा. जून से लेकर अक्टूबर तक गुरु ग्रह विवाह के मामले में सहयोग नहीं करेंगे. अक्टूबर के बाद स्थिति बेहतर होगी और इससे विवाह के लिए समय अच्छा रहेगा. आपको विवाह से जुड़े मामले में घर के बुजुर्ग और बड़ों का सहयोग मिलेगा. शादीशुदा लोगों के लिए जीवन अच्छा रहेगा. आपके दांपत्य जीवन में गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं समझदारी से इसे दूर करें.

विज्ञापन

धनु राशि वालों के लिए उपाय

धनु राशि के जातक जीवन को बेहतर करने के लिए महीने के चौथे शनिवार को कौवे और भैंस को चावल खिलाएं. बड़े बुजर्ग की सेवा करें. इसके साथ ही आप बहते हुए जल में जौ प्रवाहित करें. इन उपायों को करने से आपको लाभ मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ