Love Rashifal 2026: रिश्ते में बढ़ेगा प्यार या होगी तकरार, जानें कैसी रहेगी मेष से मीन तक सभी की लव लाइफ?

Love Rashifal 2026 Prediction: साल 2026 प्रेम संबंधों यानी लव लाइफ में कई बदलाव लेकर आएगा. किन लोगों के रिश्ते में प्यार बढ़ेगा और किन लोगों की पार्टनर के साथ तकरार होगी इसके बारे में 2026 के प्रेम राशिफल से जान सकते हैं. यहां पढ़ें मेष से मीन तक सभी का लव राशिफल.

Love Rashifal 2026

Photo Credit- News24GFX

Love Horoscope 2026 Prediction: नए साल 2026 में कई राशियों का जीवन अच्छा रहेगा वहीं कई को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. लव लाइफ के मामले में साल कैसा रहेगा इसके बारे में आप लव भाग्यफल के जरिए जान सकते हैं. 2026 में कई राशियों को पार्टनर से प्यार मिलेगा और कई लोगों के बीच झगड़े होंगे. मेष से लेकर मीन तक सभी की लव लाइफ के लिए साल कैसा रहेगा चलिए जानते हैं.

विज्ञापन

मेष राशि लव राशिफल 2026

साल 2026 मेष राशि के लिए प्रेम संबंधों के मामले में सकारात्मक रहेगा. शादीशुदा लोगों के लिए जून महीने तक का समय प्यार से भरपूर रहेगा. आपसी समझ और गहरे जुड़ाव से आपका रिश्ता गहरा होगा. आपको साल के दूसरे भाव में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. आप पार्टनर से खुलकर बात करें और एक-दूसरे को समझें. रिलेशनशिप वाले लोगों के लिए साल के पहले 6 महीने रोमांटिक रहेंगे. साल के दूसरे हिस्से में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

विज्ञापन

वृषभ राशि लव राशिफल 2026

प्यार और संबंधों के मामले में वृषभ राशि के लिए पूरा साल उतार-चढ़ाव वाला रहेगा. शादीशुदा लोगों के जीवन में साल का शुरुआती समय अच्छा रहेगा फिर आपको परेशानी हो सकती है. आपका पार्टनर के साथ मनमुटाव हो सकता है इससे रिश्ते पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. यह साल आपके धैर्य और रिश्तों की परीक्षा लेगा. कपल्स के बीच दूरियां बढ़ सकती हैं. आप समझदारी से रिश्तों को संभाल सकते हैं.

मिथुन राशि लव राशिफल 2026

मिथुन राशि वालों के लिए साल की शुरुआत मुश्किल भरी रहेगी. वक्री बृहस्पति और शनि के प्रभाव से आपके रिश्ते में गलतफहमियां हो सकती हैं. आप बातचीत से इसे दूर कर सकते हैं. जिनकी शादी नहीं हुई है उन्हें रिश्तों में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है. साल के दूसरे हिस्से में आपके रिश्ते बेहतर होंगे. एक-दूसरे के प्रति प्यार बढ़ेगा.

विज्ञापन

कर्क राशि लव राशिफल 2026

कर्क राशि वालों की लव लाइफ के लिए समय अच्छा रहेगा. शादीशुदा लोगों के रिश्ते में प्यार, सम्मान और मेलजोल बढ़ेगा. हालांकि, साल के शुरुआती समय में आपसी मतभेद हो सकते हैं लेकिन बातचीत से सब सुलझ जाएगा. साल के दूसरे हिस्से में रिश्तों में अपनापन और जुड़ाव महसूस होगा. आप जितना खुलकर बात करेंगे आपके रिश्ते के लिए उतना ही अच्छा होगा.

विज्ञापन

सिंह राशि लव राशिफल 2026

सिंह राशि की लव लाइफ के लिए 2026 औसत रहेगा. शनिदेव की दसवीं दृष्टि पांचवें भाव पर पड़ेगी जो शुभ नहीं मानी जाती है लेकिन जो लोग एक-दूसरे से सच्चा प्यार करते हैं उन्हें डरने की जरूरत नहीं होगी. इन लोगों के रिश्ते में शनि बाधा नहीं डालेंगे. हालांकि, रिश्तों में जिद, मनमुटाव या गलतफहमियां बढ़ सकती हैं. देवगुरु बृहस्पति आपके लाभ भाव में रहेंगे. इससे जो लोग प्रेम विवाह करना चाहते हैं उन्हें किस्मत का साथ मिलेगा.

कन्या राशि लव राशिफल 2026

कन्या राशि के लिए 2026 मिलाजुला रहने वाला है. आपके रिश्तों के लिए समय अच्छा रहेगा. ऐसे लोग जो प्रेम विवाह करना चाहते हैं उन्हें सफलता हासिल होगी. जो लोग रिश्ते को लेकर गंभीर हैं उन्हें शनिदेव का साथ मिलेगा.

विज्ञापन

तुला राशि लव राशिफल 2026

तुला राशि वालों के लिए प्रेम जीवन के लिए साल ठीकठाक रहेगा. आपके छठे भाव में शनि होंगे इसे शुभ माना जाता है. हालांकि, पंचम भाव में राहु का गोचर प्रेम जीवन में गलतफहमियों की वजह बन सकता है. रिश्ते में समस्याएं हो सकती हैं.

वृश्चिक राशि लव राशिफल 2026

वृश्चिक राशि की लव लाइफ के लिए नया साल सकारात्मक साबित होगा. सच्चा प्रेम करने वालों का रिश्ता अच्छा रहेगा लेकिन जो लोग एक-दूसरे से प्यार नहीं करते हैं उनके जीवन में शनिदेव परेशानिययां खड़ी कर सकते हैं. आपको जून तक प्रेम जीवन में सावधानी बरतनी होगी.

विज्ञापन

धनु राशि लव राशिफल 2026

धनु राशि के प्रेम जीवन के लिए साल मिलाजुला रहेगा. आपके 7वें भाव में मंगल का गोचर होगा जिससे आपके प्रेम जीवन में समस्या हो सकती है. मंगल ग्रह आपका अधिक सहयोग नहीं कर सकेंगे. इसके अलावा आपके लिए 2 अगस्त से लेकर 12 नवंबर 2026 की स्थिति कमजोर रहेगी. आपको इस बीच सावधान रहना होगा. आप प्रेम विवाह का सोच रहे हैं तो इसमें सफलता मिल सकती है.

विज्ञापन

मकर राशि लव राशिफल 2026

मकर राशि की लव लाइफ के लिए जीवन शानदार रहेगा. आपको प्रेम जीवन में शुभ फल मिलेंगे. आप जून से लेकर अक्टूर तक प्रेम संबंधों को मधुर बनाकर रखें. प्यार में सच्चाई का अभाव होगा तो मतभेद हो सकते हैं. इससे रिश्ता कमजोर पड़ सकता है.

कुंभ राशि लव राशिफल 2026

आपको लव लाइफ में देवगुरु बृहस्पति का सहयोग मिलेगा. साल की शुरुआत से लेकर 2 जून 2026 तक का समय लव लाइफ के लिए अच्छा रहेगा. जो लोग विवाह की इच्छा रख रहे हैं उनकी इच्छा पूरी हो सकती है. आप एक-दूसरे के प्रति पूरी तरह से वफादार रहें.

विज्ञापन

मीन राशि लव राशिफल 2026

मीन राशि के लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा. आपकी लव लाइफ के लिए समय अच्छा रहेगा. लेकिन 5 दिसंबर 2026 के बाद राहु-केतु के प्रभाव से प्रेम जीवन में समस्याएं पैदा हो सकती हैं. जून से लेकर अक्टूबर तक का समय लव लाइफ के लिए अच्छा रहेगा. आप सिंगल है तो किसी से मुलाकात हो सकती है. आप इसे प्रेम और फिर प्रेम विवाह में बदलने की कोशिश कर सकते हैं. इसमें आपको सफलता मिलेगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ