Rishi Panchami 2024: ऋषि पंचमी आज, चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत! जानें महत्व और पूजा का शुभ मुहूर्त

Rishi Panchami 2024: हिन्दू धर्म में ऋषि पंचमी व्रत बहुत महत्वपूर्ण माना गया है, जो इस बार 8 सितंबर को यानी आज पड़ रहा है। आइए जानते हैं, ऋषि पंचमी व्रत का महत्व और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? इस दिन को बनने वाले शुभ योग-संयोग से किन 3 राशियों की किस्मत चमकने वाली है?

rihsi-panchami-2024-kab-hai

Rishi Panchami 2024: हिन्दू पंचांग एक अनुसार, भादो महीने में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को ऋषि पंचमी व्रत रखा जाता है, जो आमतौर पर हरतालिका तीज के दो दिन बाद और गणेश चतुर्थी के एक दिन बाद मनाया जाता है। साल 2024 में यह व्रत रविवार 8 सितंबर को यानी आज पड़ रहा है। आइए जानते हैं, ऋषि पंचमी व्रत का महत्व और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही जानेंगे कि इस दिन के शुभ योग और संयोग का शुभ असर किन 3 राशियों के जातक पर सबसे अधिक पड़ने की संभावना है?

ऋषि पंचमी का महत्व

ऋषि पंचमी कोई त्योहार या पर्व नहीं है, बल्कि हिन्दू संस्कृति के सप्तऋषियों अर्थात सात ऋषियों को श्रद्धांजलि देने के लिए महिलाओं द्वारा किया जाने वाला एक बेहद महत्वपूर्ण व्रत है। मान्यता है इस व्रत को रखने से महिलाओं रजस्वला दोष से मुक्ति मिलती है।

ऋषि पंचमी 2024 पूजा मुहूर्त

भादो महीने में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत 7 सितंबर की शाम 5 बजकर 37 मिनट से हो रही है, जो अगले दिन 8 सितंबर की शाम में 7 बजकर 58 मिनट पर समाप्त होगी। जहां तक ऋषि पंचमी 2024 के लिए पूजा के शुभ मुहूर्त की बात है, तो यह सुबह के बाद 11 बजकर 3 मिनट से दोपहर बाद 1 बजकर 34 मिनट तक है।

ऋषि पंचमी का राशियों पर असर

ऋषि पंचमी 2024 की तिथि यानी 8 सितंबर के पंचांग के अनुसार, यह एक बेहद शुभ दिन है। यह गणेश चतुर्थी पूजन का दूसरा दिन है। इस दिन इंद्र योग का स्वाति और विशाखा नक्षत्र का शुभ संयोग हो रहा है, जिसका अधिकांश राशियों के जातकों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, लेकिन जिन 3 राशियों पर इसका सबसे अधिक पड़ेगा, वे हैं:

मेष राशि

ऋषि पंचमी पर बने योग-संयोग का मेष राशि के जातकों के जीवन पर काफी सकारात्मक असर होगा। स्टूडेंट जातकों के टैलेंट की कद्र बढ़ेगी। आपके काम की तारीफ होगी। व्यापार के लिए अपनाए गए नए तरीकों से लाभ के मार्जिन में उछाल आएगा। जॉब कर रहे लोगों को इनकम के नए रास्ते प्राप्त होंगे। आमदनी बढ़ने से पुराने कर्जों से मुक्ति मिलेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि जातकों के लिए यह समय उनके लिए भाग्योदय का सिद्ध हो सकता है। आपके उचित प्रयासों से इनकम के नए स्रोत सामने आएंगे। आपको अपने विवेक से एक उपयुक्त स्रोत को फिक्स कर आगे बढ़ना है। नौकरीपेशा जातकों के परिवार में कोई मांगलिक काम हो सकता है। आपके इनकम में अप्रत्याशित उछाल आने के योग हैं। जीवन के रहन-सहन के लेवल में बदलाव आएगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए ऋषि पंचमी पर बने योग-संयोग लाभकारी साबित होंगे। आपकी रुचि धर्म और अध्यात्म की ओर बढ़ेगी। शिक्षा से जुड़े जातकों को अचानक धन की प्राप्ति होने के योग हैं। शेयर बाजार में निवेश का यह उत्तम समय है। व्यापार में किए गए नए निवेश का सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक और ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ