Raviwar Ke Upay: आज 18 मई 2023 और दिन रविवार है। हिंदू सनातन धर्म में रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है। भगवान सूर्य का दिन होने के कारण रविवार को भागवान सूर्य का उपासना बेहद ही पुण्यकारक माना जाता है। भगवान श्री सूर्य को हिरण्यगर्भ भी कहा जाता है। हिरण्यगर्भ यानी जिसके गर्भ में ही सुनहरे रंग की आभा है। भगवान श्री सूर्य देव आदि कहे जाते हैं।
भगवान सूर्य (Raviawar Ke Upay) की आराधना से कीर्ति, यश,सुख,समृद्धि,धन, आयु, आरोग्य, ऐश्वर्य, तेज, कांति, विद्या, सौभाग्य और वैभव की प्राप्ति होती है। भगवान सूर्य संकटों से रक्षा भी करते हैं। अगर आपका काम बनते-बनते बिगड़ जाता है तो इसके लिए परेशान होने की बात नहीं है। या फिर काम बनते ही नहीं हैं तो समझ लें कि आपका सूर्य कमजोर है।
ज्योतिष शास्त्रों की मानें तो हर ग्रह की अपनी-अपनी खासियत है। शास्त्रों में यह विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि कौन सा ग्रह मनुष्य को कैसा फल प्रदान कर सकता है। इसलिए हमें यह मालूम होना चाहिए कि हमें किस दिन कौन-कौन से कार्य नहीं करना चाहिए।
अगर कोई भी इन समस्याओं से जूझ रहा हो तो उसे अपने सूर्य ग्रह को मजबूत करने की जरूरत है। लेकिन इसके लिए रविवार को कुछ खास उपाय करने की जरूरत है। सुबह उठते ही स्नान करना है तो सूर्य (Surya) दर्शन करके स्नान करें।
रविवार को जरूर करें यह काम (Raviwar Ke Upay)
घर में अगर झगड़ें होते हैं तो ‘ॐ सूर्याय नम:’ मंत्र का मन ही मन जाप जरूर करें।
मान्यता है कि रविवार (Raviawar Ke Upay) के दिन काले कुत्ते को रोटी, काली गाय को रोटी और काली चिड़िया को दाना डालने से जीवन में आ रही रुकावटें धीरे-धीरे दूर होने लगती है।
कहा जाता है कि रविवार के दिन तेल से बने पदार्थ किसी गरीब व्यक्ति को खिलाने से शनि देव प्रसन्न रहते हैं।
धन-धान्य में वृद्धि के लिए रविवार की रात सोते समय एक गिलास दूध अपने सिरहाने रख दें और सोमवार को सूर्योदय से पहले स्नान-ध्यान करने के पश्चात उस दूध को बबूल के पेड़ की जड़ में अर्पित कर दें। मान्यता है कि ऐसा करने से आर्थिक समस्याएं दूर होने लगती हैं।
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि रविवार का दिन (Raviawar Ke Upay) सूर्य देव का दिन है। इस दिन भगवान भास्कर का व्रत करने से पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी तो होती ही है। इसके अलावा नेत्र और चर्म रोगों से मुक्ति भी मिलती है।
रविवार के दिन न करें ये काम (Raviwar Ke Upay)
- रविवार (Raviawar Ke Upay) को सूर्य अस्त से पहले नमक का उपयोग न करें। यह अशुभ माना जाता है।
- इस दिन किसी भी व्यक्ति को मांस व मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।
- रविवार को बाल न कटवाएं, सरसों के तेल की मालिश न करें, दूध को जलाने का काम न करें।
- इस दिन हो सके तो तांबे से निर्मित चीजों का क्रय-विक्रय करने से बचें।
- नीला काला या ग्रे रंग से बचें, इसके अलावा जरूरी न हो तो जुते न पहनें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
Aaj Ka Rashifal: आज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें 2 अक्टूबर का राशिफल
1 hr agoAaj Ka Rashifal: आज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें 1 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoShani Vakri Upay: 11 दिसंबर तक वक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज बुधवार को इन 4 राशियों का बिगड़ सकता है बजट, पढ़ें 30 सितंबर 2026 का राशिफल
2 days agoNumerology: अकेले रहना पसंद करते हैं इन 3 मूलांक के लोग, इंट्रोवर्ट होता है इनका स्वभाव, जानिए
3 days agoAaj Ka Rashifal: आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगा नुकसान? पढ़ें 29 सितंबर 2026 का राशिफल
3 days agoAaj Ka Rashifal: आज सोमवार को इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के द्वार, पढ़ें 28 सितंबर 2026 का राशिफल
4 days agoVideo: सितंबर के अंत में तुला राशि को मिलेगी खुशखबरी, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoLucky Zodiac Signs: पितृ पक्ष में 5 राशियों के जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव, मिलेगा पूर्वजों का आशीर्वाद
4 days agoAaj Ka Rashifal: आज रविवार को इन 5 राशियों के लिए बनेंगे सफलता के योग, पढ़ें 27 सितंबर 2026 का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines