Raviwar Ke Upay: आज 11 जून 2023 और इस महीने का दूसरा रविवार (Sunday) है। हिंदू सनातन धर्म में रविवार का दिन सूर्य देव (Surya Dev) को समर्पित है। मान्यता है कि सूर्य देव को ग्रहों का राजा कहा जाता है। यह सभी ग्रहों में सबसे बलवान होता है। इस दिन भगवान सूर्य (Surya Bhagavan) की विधि विधान से पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है।
मान्यता है कि रविवार के दिन सूर्य देव की विधि विधान से पूजा अर्चना करने से व्यक्ति के जीवन में कोई समस्या नहीं आती और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। रविवार के दिन जो व्यक्ति सूर्य देव का व्रत करते हैं उनकी शत्रुओं से रक्षा होती है। साथ ही रविवार का व्रत रखने और कथा सुनने से इंसान की हर मनोकामना पूरी होती है। इसके साथ ही रविवार के दिन मां लक्ष्मी की भी आराधना करना शुभ माना जाता है।
ज्योतिष शास्त्र में भगवान सूर्य को प्रसन्न करने के विभिन्न उपाय बताए गए हैं जिन्हें करके व्यक्ति सुख-समृद्धि, ऐश्वर्य, संतान प्राप्ति के साथ कुंडली में नवग्रहों को मजबूत बना सकता है। आइए जानते हैं कि रविवार के दिन कौन से उपाय करना होगा शुभ।
रविवार के दिन सूर्य भगवान को जल चढ़ाते समय सूर्य की उपासना करें। सुबह के समय जब आप सूर्य देव को अर्घ दें तो इन मंत्रों का उच्चारण करते हुए सूर्य देव को अर्घ दें। इससे सूर्य देव प्रसन्न होते हैं।
सूर्य मंत्र (Surya Mantra)
ॐ सूर्याय नम:
ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः
ऊँ घृणि: सूर्यादित्योम
ऊँ घृणि: सूर्य आदित्य श्री
ऊँ ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय: नम:
रविवार के दिन करें ये उपाय उपाय (Raviwar Ke Upay)
कुंडली में सूर्य की स्थिति को मजबूत करने के लिए उगते हुए सूर्य को तांबे के लोटे से जल दें। जल में थोड़ा सा सिंदूर और लाल रंग का फूल भी डाल लें। इससे आपको हर रोगों और कष्टों से भी छुटकारा मिलेगा।
- करियर में सफलता के लिए रविवार को भगवान सूर्य को जल अर्पित करें। इसके साथ ही करीब 108 बार इस मंत्र का जाप करें- ॐ ह्रां ह्रीं हौं स: सूर्याय नम:।
- घर में सुख-शांति और समृद्धि के लिए रविवार को नदी या तालाब में जाकर आटे की गोला बनाकर मछलियों को खिलाना चाहिए।
- नौकरी और बिजनेस में तरक्की के लिए रविवार के दिन एक हल्दी का टुकड़ा और 2 इलायची अपने पास एक कागज या कपड़े में लपेटकर रख लें। इसके बाग सोमवार के दिन स्नान आदि करने के बाद इसे किसी मंदिर में रख दें।
- व्यापार में लाभ के लिए सफेद रंग के वस्त्र किसी जरूरतमंद को दान करें। इससे लाभ मिलेगा।
- रविवार के दिन गाय माता को हरी घास खिलाने से हर तरह की परेशानी से मुक्ति मिलती है।
- जीवनसाथी की तरक्की के लिए रविवार के दिन ज्वार का दान करें। इससे दोनों के रिश्ते भी मधुर होंगे।
रविवार के दिन ना करें ये काम (Raviwar Ke Totke)
– रविवार के दिन नमक नहीं खाना चाहिए। रविवार के दिन नमक खाने ने से सूर्य कमजोर होता है और हमारे जीवन पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। धन और स्वास्थ्य की हानि होती है।
– रविवार के दिन तामसिक भोजन से बचना चाहिए। इस दिन मांस, मछली, मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे सूर्यदेव रुष्ट हो जाते हैं। मनुष्य तमाम तरह के संकटों से घिर जाता है।
– रविवार के दिन काले, नीले व हरे रंग का वस्त्र नहीं पहनना चाहिए। यह रंग शनिदेव को प्रिय है लेकिन सूर्य भगवान को यह रंग पसंद नहीं है। इसलिए रविवार के दिन इन रंगों के कपड़ों को पहनने से हानि उठानी पड़ सकती है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
8 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
8 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
11 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
14 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines