आर्थिक तंगी से नहीं मिल रहा है छुटकारा? ये रत्न दिलाएंगे कर्ज से मुक्ति और बेशुमार धन

Ratna Jyotish, Gemstone for Wealth, astrology, Gemstone for Money, रत्न ज्योतिष

आर्थिक तंगी से नहीं मिल रहा है छुटकारा? ये रत्न दिलाएंगे कर्ज से मुक्ति और बेशुमार धन

Ratna Jyotish: आज के आर्थिक युग में रुपये-पैसों को जरूरत हर इंसान को होती है। आर्थिक तंगी की वजह से कई बार जरूरत के काम भी समय पर नहीं हो पाते हैं। यही वजह है कि लोग पैसों के लिए दिन-रात कठिन परिश्रम करते हैं, फिर भी कई बार लोग काफी मेहनत करने के बावजूद भी धन कमाने में कामयाब नहीं हो पाते। हालांकि इस समस्या से निजात पाने के लिए ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे रत्नों के बारे में बताया गया है जो आपकी मदद कर सकते हैं। चलिए इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं कि आखिर वो कौन-कौन से 5 रत्न हैं जो कि पैसों की किल्लत को दूर करते हैं।

विज्ञापन

टाइगर रत्न

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बिजनेस में आर्थिक सफलता प्राप्त करने के लिए टाइगर रत्न का उपाय रामबाण साबित होता है। अगर कोई इंसान बार-बार बिजनेस में असफल हो रहा है या पैसा फंस जाता है तो उसके लिए टाइगर रत्न धारण करना शुभ साबित होता है। वहीं अगर लगातार पैसों की तंगी बनी रहती है तो ऐसे भी यह रत्न आपकी मदद कर सकता है।

विज्ञापन

सुनहला रत्न

ज्योतिष शास्त्र के जानकारों के मुताबिक, सुनहला रत्न आर्थित स्थिति को सुदृढ़ करने में सहायक होता है। दरअसल इस रत्न का संबंध देवगुरु बृहस्पति से माना गया है। मान्यता है कि सुनहला रत्न धारण करने से धन लाभ तो होता ही है, साथ ही साथ फिजूलखर्ची पर भी लगाम लगती है।

विज्ञापन

माक्षिक रत्न

बिजनेस करने वालों के लिए माक्षिक रत्न वरदान के समान साबित होता है। दरअसल इस रत्न को धारण करने से दिमाग तेज होता है। कहा जाता है कि इसका असर काफी तेजी से होता है। इसके साथ ही इस रत्न को धारण करने से आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि होती है। जिसकी वजह से व्यापार में जबरदस्त सफलता प्राप्त होती है।

विज्ञापन

ग्रीन एवेंच्यूरिन

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, व्यापार से जुड़े लोगों के लिए बेहद शुभ साबित होता है। यह रत्न पैसों की तंगी को भी रोकता है। इतना ही नहीं, यह रत्न धन में बढ़ोतरी के लिए फायदेमंद साबित होता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ